{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: सावधान! आने वाले 5 दिन तक छाएगा घना कोहरा, दिल्ली-NCR में ठंड दिखाएगी अपना सितम, जानें देश का मौसम का हाल

 

Weather Update:  देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली -एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत की राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा लुढ़कने वाला है। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। आज दिल्ली में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड हुआ है। दिल्ली और आसपास में घने कोहरे की जो शुरुआत हो गई है, इसका दौर कब तक चलेगा।

मैदानी इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा


आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘ सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और मंद गति की हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के दौरान कई/कुछ इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान घना जबकि चौथे और पांचवें दिन बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1605032594600783872?s=20&t=1YgsnZ-kcMveoehrhfe8IA

क्या है घने कोहरे का मतलब


आईएमडी के अनुसार, दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच ‘बहुत घना’, 51 और 200 ‘घना’, 201 और 500 ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 ‘हल्का’ कोहरा होता है। आईएमडी ने इस संबंध में एक परामर्श भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजमार्गों पर वाहनों के चालन की कठिन परिस्थितियां, दुर्घटनाएं होने की आशंका और कुछ बिजली लाइन की ट्रिपिंग भी संभव है। आईएमडी ने कहा, ‘ट्रेनों के परिचालन में संभावित देरी, उनके मार्ग में परिवर्तन और परिचालन रद्द भी किये जाने की आशंका है। उड़ान में देरी और उनके रद्द होने से हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित होने की आशंका है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1605011326316974080?s=20&t=1YgsnZ-kcMveoehrhfe8IA

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी इलाकों में पारा पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1604116689251336193?s=20&t=tyhko27LRiYrBaZ-B1o91w

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1603493895626960896?s=20&t=jfWoyEhttUdSqEYBwuyvIg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1603123988963938304?s=20&t=2H25ZRpJWHBsjpYyepkUfw

दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं का असर

पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है।

उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर चेतावनी

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। पारा भी अब तेजी से लुढ़कने लगा है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कोहरा परेशान कर सकता है।

हैदराबाद और उसके बाहरी इलाकों में बारिश

वहीं, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और उसके बाहरी इलाकों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में और गिरावट आई। शुक्रवार को तमिलनाडु तट को पार करने वाले चक्रवाती तूफान मंदौस के प्रभाव में शहर में सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। तेलंगाना की राजधानी और आस-पास के जिलों में पिछले कुछ दिनों से छाए काले बादलों और बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। ज्यादातर लोगों ने घर के अंदर ही रहना पसंद किया।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1602199089135124482?s=20&t=BO9yrJGdPvPYkrx0kG-9rQ

https://twitter.com/Indiametdept/status/1600965825594535936?s=20&t=x9SJ8fGhDWhbMy9Sk5-8WA

बिहार में मौसम का हाल

 बिहार में ठंड के साथ कोहरा घना होता जा रहा है. बर्फीली हवाओं के प्रवाह से तापमान में गिरावट जारी है. राज्य में गया सबसे ठंडा शहर रहा. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 15 दिसंबर तक के पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस अवधि में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1600882041905872896?s=20&t=x9SJ8fGhDWhbMy9Sk5-8WA

ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल