{"vars":{"id": "109282:4689"}}

 Aaj Ke Mausam Ke Samachar: चक्रवात को लेकर IMD का अलर्ट, जानें यूपी बिहार से लेकर देशभर का मौसम का हाल

 

Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र आज यानी रविवार देर शाम चक्रवात में तब्दील हो गया। थाईलैंड ने इस चक्रवाल का नाम सितरंग दिया है। यह चक्रवात तेजी से बांग्लादेश के तट की तरफ बढ़ रहा है। आईएमडी ने कहा है कि यह चक्रवात मंगलवार सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1584157342505267200?s=20&t=_cwkvuplIjHFpLLupoOD2A

चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना

आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 6 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583378514191224834?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट

ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले सप्ताह में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में वायु गणवत्ता के ‘खराब' रहने के आसार

दिल्ली में 24 अक्टूबर की सुबह तक वायु गणवत्ता के ‘खराब' से ‘बहुत खराब' श्रेणी के निचले स्तर तक रहने के आसार हैं. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) की ओर से यह दावा किया गया हैं. एसएएफएआर (सफर) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हवाएं 24 अक्टूबर से दिल्ली की ओर आगे बढ़ेंगी और पूरी संभावना है कि यह अपने साथ दिल्ली में पराली जलाये जाने से संबंधित उत्सर्जन लाएंगी.

झारखंड में फिर से बारिश

पूर्वानुमान है कि 25 से 27 तक झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. इसके चलते आगे भी कुहासे से निजात नहीं मिलेगी।


उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद और लखनऊ दोनों ही शहरों में आसमान साफ रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1582651332858884099?s=20&t=iDjspg7y1P0NkvsqWS6rUw