Weather Update: आने वाले 2 दिन इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें शहरों के मौसम का हाल

 
Weather Update: आने वाले 2 दिन इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें शहरों के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। कई जगहों पर तो अभी भी हाड़ कंपा देने वाले ठंड अपना कहर बरपा रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) के मानें तो अभी ठंड का ये दौर जारी रहने वाला है और लोगों से फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं के बराबर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। एमआईडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर आज और 25 जनवरी को तेज बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 26 जनवरी तक गरज के साथ बरसात की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1617055128623943685?s=20&t=aUXKnx5ceOcLTgOUNvzSQw

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु और केरल में भी वर्षा की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आसमान में छाए बादल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, एटा, बाराबंकी समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन हल्की फुल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। 
https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340526932070401?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ

उत्तर भारत में जारी भीषण ठंड और कोहरे की मार के बीच मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 26 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है.यानी गणतंत्र दिवस पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340535912067073?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ

दिल्ली में अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 22 जनवरी को दिल्ली में तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। वहीं 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340533764579328?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ

दिल्ली का मौसम? 

दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story