{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: दिल्ली में अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जानिए यूपी बिहार सहित देशभर का मौसम का हाल

 

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर से फिलहाल राहत है। राजधानी दिल्ली में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ जारी है जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613450375595712514?s=20&t=z6sZn6eeUENunOzbArCX6A

हल्की बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को ही दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।13 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613088909738782721?s=20&t=z6sZn6eeUENunOzbArCX6A

शीतलहर का अनुमान

15 से 18 तारीख को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की संभावना है. कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में 13 और 14 जनवरी को वहीं मध्य प्रदेश में 16 और 17 जनवरी शीतलहर पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तरप्रदेश में मौसम

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जनवरी को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी और बिहार के कुछ हिस्सों में 14 जनवरी तक ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी। हालांकि, बिहार में अभी ठंड ने हाल बेहाल कर रखा है।

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से सूबे के 14 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, पटना, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिला शामिल है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये न्यूनतम तापमान के आंकड़े के मुताबिक बांका सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा। बांका में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गया में 4.5 डिग्री सेल्सिय, भागलपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 7.8 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण वाल्मीकि नगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सारण के छपरा में 6.7 डिग्री सेल्सियस , सुपौल में 7.4 डिग्री सेल्सियस, अररिया में 6.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर के सबौर में 5.0 डिग्री सेल्सियस, रोहतास में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 10.2 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश के सबसे ठंडे जिले में बांका, गया, पूर्वी चंपारण का मोतिहारी, समस्तीपुर का पूसा शामिल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड रहेगी। बिहार में तेज रफ्तार के साथ पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। अगले दो से तीन दिन तक इसकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों में मौसम पर हो रहा ये असर पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर है।

https://twitter.com/imd_patna/status/1613116073582407680?s=20&t=jCg9xtEfRumpLpcpM1SrRw

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल