Weather Update: अपने अंतिम पड़ाव पर  मानसून, जानें यूपी, बिहार सहित देश का मौसम का हाल

 
Weather Update: अपने अंतिम पड़ाव पर  मानसून, जानें यूपी, बिहार सहित देश का मौसम का हाल

Weather Update:  देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बंगाल शामिल हैं। यहां पर आईएमडी ने Yellow Alert जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575811348768120833?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

उत्तर भारत में भी आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।  मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं

इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है लेकिन दिल्ली में बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं. विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं तापमान की अगर बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575808044994547713?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

मौसम की वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी हिमालय, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575808812942241793?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य

हाल के दिनों में यहां अच्छी बारिश दर्ज की गई. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं।4 अक्टूबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।  दोनों दिन 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाए हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1575763848300490752?s=20&t=AusXxWGppz2jL6533Y1QHw

Tags

Share this story