Weather Update: हाड़ कंपाती ठंड से होगा नये साल का आगाज, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 
Weather Update: हाड़ कंपाती ठंड से होगा नये साल का आगाज, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत केस अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि, नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने के आसार हैं।

भीषण सर्दी में होगा नए साल का आगाज 

इस बीच, आईएमडी के विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा, हरियाणा के दक्षिणी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भाग में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में कुछ सुधार हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now

असम में ओलावृष्टि से सैंकड़ों घरों को नुकसान

कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी है। वहीं, असम में ओलावृष्टि से सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली रात यह तापमान माइनस 3.5 डिग्री था। पहलगाम में 3.7 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा सोनमर्ग, जोजिला, अफरवट टॉप, साधना टॉप, राजधान पास, गुमड़ी के अलावा अन्य ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607374385882726400?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

दूसरी तरफ असम के तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जिलों में कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि से 4,483 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। तिनसुकिया के डिगबोई में मंगलवार सुबह वज्रपात से चाय बागान में काम कर रही महिला सहित तीन लोग झुलस गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भीषण ठंड पड़ने के आसार

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • जम्मू
  • उत्तर-पश्चिम
  • राजस्थान

विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी, वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607278231736180737?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तथा इसके पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने का अनुमान है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1606975766109257730?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर असर 

घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। इससे दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देर से चलीं, जबकि दो के टाइम में बदलाव करना पड़ा। लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते राजधानीवासियों और आसपास के इलाकों में रहने वालों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Tags

Share this story