{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: करवट ले रहा मौसम! कहीं बारिश तो कहीं ठंड; जानें UP, बिहार और दिल्ली का हाल

 

Weather Update: कई राज्यों से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है , सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका जताई है जबकि कुछ राज्यों में अभी भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1581926716741939201?s=20&t=ze4CxVxlZgYjwGUo67pxpA
https://twitter.com/Indiametdept/status/1581561647403241473?s=20&t=DrHy3cog2hKb3IuhVu-ZlA
मौसम विभाग की रिपोर्ट   के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो अधिकांश राज्यों से मानसून की वापसी होती दिखाई दे रही है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र और झारखंड के कुछ हिस्से, आंतरिक ओडिशा और पूरे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से से मानसून वापस लौट जाने की संभावना है।

इन राज्यों मे बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि 19 और 20 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में अगले 2 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र,केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में तेज बारिश (IMD Heavy Rain Alert) के आसार हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1580830312510402565?s=20&t=Ni1KbMbww9Ax2JYaoOfz0g

https://twitter.com/Indiametdept/status/1580571298836918274?s=20&t=Ni1KbMbww9Ax2JYaoOfz0g

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। दिल्ली में शनिवार को दिन में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।