Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटे यूपी समेत ये राज्य, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटे यूपी समेत ये राज्य, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update:  देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली -एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत की राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा लुढ़कने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

Weather Update:  देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली -एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत की राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1605568393029066752?s=20&t=2yOyjysnqhTGtFBDI_I4Aw

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (22 दिसंबर) 5.30 बजे अमृतसर में 25 मीटर, लुधियाना में 200, अंबाला में 200, गंगानगर में 20, चूरू में 50, बरेली में 25, बहराइच में 25, गोरखपुर में 25 और  पालम और दिल्ली के सफदरजंग में 200 मीटर दृश्यता यानी विजीबिलिटी दर्ज की गई है.

मैदानी इलाकों में बहुत घना कोहरा (Weather Update)

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘ सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और मंद गति की हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के दौरान कई/कुछ इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान घना जबकि चौथे और पांचवें दिन बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1605032594600783872?s=20&t=1YgsnZ-kcMveoehrhfe8IA

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी इलाकों में पारा पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR कैसा रहेगा मौसम (Weather Update)

दिल्ली में आज न्यूतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में भी आज घना कोहरा देखने को मिलेगा. इसके अलावा, अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम आनंदविहार इलाके में AQI 360 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है. 

https://twitter.com/Indiametdept/status/1605476003299528704?s=20&t=2yOyjysnqhTGtFBDI_I4Aw

उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में घने कोहरे में लिपटा रहेगा.गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा गाजियाबाद में भी घना कोहरा छाया रहेगा. 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

ये भी पढ़ेंHealth Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Tags

Share this story