Weather Update Today: इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 
Weather Update Today: इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Update:देश के कई राज्यों में ठंड का मौसम आ चुका है।उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियां पढ़ रही है। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान के तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है. राजस्थान के फेतहपुर शेखावाटी में तो कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिल्ली में पिछले 72 घंटों से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापामन 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और कर्नाटक में भी हल्की बारिश संभव है


https://twitter.com/Indiametdept/status/1594173581776531456?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, AQI में सुधार नहीं

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस ठंड में प्रदूषण से राहत मिल सकती है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI में सुधार नहीं देखा जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 325 के ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते बीते कुछ हफ्तों से दिल्ली में छाई धुंध की चादर से लोगों को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है। 

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप देखी जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाएं ठंड बढ़ने का अहसास दिला रही हैं। यह भी तय है कि आने वाले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी। 

https://twitter.com/Indiametdept/status/1593510195732582400?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A
https://twitter.com/Indiametdept/status/1593875172553293825?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ

कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दक्षिण भारत के तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी. तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1593875149840711680?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ
https://twitter.com/Indiametdept/status/1593509918102867968?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A

स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है. इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं. उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ये ठंडी हवाएं आज, 19 नवंबर तक जारी रहेंगी. इस तरह तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1590257510614986752?s=20&t=kT1Co_jpQBU2akUjlWiS0w

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा केरल में भी बारिश हो सकती है. बता दें, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज एक डिप्रेशन में बदलने का पूर्वानुमान है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

Tags

Share this story