{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update Today: इन राज्यों की बढ़ने वाली है परेशानी, पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम, जानें वेदर रिपोर्ट

 

Weather Update Today: देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। यह ठंडक तेज सर्दी में बदल सकती है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गयी है। कई इलाकों में यातायात बदला गया है। दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588789972773253120?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे 408 दर्ज किया गया।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588800448450134016?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1588443935034130432?s=20&t=Rel6K516Z94xhnALL2gVZg

नोएडा में 529 दर्ज किया गया AQI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. लखनऊ का AQI दिल्ली के इलाकों के आसपास पहुंच गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल नोएडा और गुरुग्राम में आज सुबह 7 बजे AQI क्रमशः 529 और 478 दर्ज किया गया है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता शनिवार को लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588434850675294209?s=20&t=Rel6K516Z94xhnALL2gVZg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1588182830772690944?s=20&t=u3RnVdzjiNsRkXx9Q01ycw

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। 6 नवंबर से बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588070770080563200?s=20&t=u3RnVdzjiNsRkXx9Q01ycw

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ बारीश होने की पूरी संभावना है। अगले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों में मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिलने वाला है। इन राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ठंड का ट्रिपल अटैक होगा। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में आज नवंबर से बारिश होगी।