Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदला मौसम, आने वाले 2-3 दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान

 
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदला मौसम, आने वाले 2-3 दिनों में  कई राज्यों में बारिश का अनुमान

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश के अनुमान हैं। दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 10 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सर्दियों की यह पहली बारिश होगी। बारिश यदि हल्की हुई, तो यह प्रदूषण की समस्या को गंभीर कर सकती है। ऐसे में दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में ही रहेगा। दिल्ली में बारिश के कारण से अधिकतम तापमान 10 से 13 नवंबर तक 30 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। यह 16 से 17 डिग्री के आस-पास रहेगा।  मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1590251602598035457?s=20&t=kT1Co_jpQBU2akUjlWiS0w
https://twitter.com/Indiametdept/status/1590258232286937088?s=20&t=kT1Co_jpQBU2akUjlWiS0w

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1590257510614986752?s=20&t=kT1Co_jpQBU2akUjlWiS0w

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारत की करें तो यहां कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, अगर गाजियाबाद में प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 6 बजे के करीब इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 279 दर्ज किया गया था, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588789972773253120?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg

Tags

Share this story