{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: उत्तर प्रदेश में बना रहेगा सर्दी का सितम तो इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, जानें आने वाले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

 

Weather Update: उत्तर पश्चिमी भारत में लोगों को फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में आने वाले दिनों में घने ने घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से 18 जनवरी तक लोगों को शीतलहर परेशान कर सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613862842696105984?s=20&t=uyvRpFiixqrsutyTJXxjrg

इन राज्यों में कोहरा छाया रहेगा

अगले 5 दिन तक छाया रहेगा कोहरामौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने से घना कहोरा छाया रहने की संभावना है. यही स्थिति सुबह और रात को बिहार के कुछ इलाको में भी बनी रहेगी. इसके साथ ही हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी अगले 4 दिन तक घने कोहरे का पूर्वानुमान है. नॉर्थ के मौसम की बात करें तो राज्य गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1614273833003003904?s=20&t=uyvRpFiixqrsutyTJXxjrg

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे से कब राहत?

राजधानी दिल्ली में 2 दिन पहले हल्की बारिश देखने को मिली थी. जिसके बाद लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिला. हालांकि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली में आज यानी 15 जनवरी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613912461383708673?s=20&t=uyvRpFiixqrsutyTJXxjrg

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

कड़ाके की ठंड से परेशान चल रहे उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज से अगले 5 दिन तक स्थिति और भी ज्यादा खराब होने वाली है। सामान्य से घना कोहरा और कोल्ड डे लोगों को परेशान करने वाला है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, आने वाले दिनों में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613863242673291267?s=20&t=uyvRpFiixqrsutyTJXxjrg

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल