Weather Updates: UP और बिहार में बढ़ने लगी ठंड, जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम का हाल

 

Weather Update: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व में ठंड और बढ़ सकती है. कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम।

देश के अधिकांश प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह में सर्दियां शुरू हो जाएंगी. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 6 से 7 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान के गिरने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

https://twitter.com/Indiametdept/status/1586257211340120064?s=20&t=zBfBhl66rrYunHv4NQm7Uw

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक आबोहवा में बने हैं. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत था

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583378514191224834?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है. तमिलनाडु में हर साल औसतम 914 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसमें से लगभग 48 प्रतिशत बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान दर्ज की जाती है।


Tags

Share this story