किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि महात्मा गांधी भगत सिंह की फांसी चाहते थे?

 
किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि महात्मा गांधी भगत सिंह की फांसी चाहते थे?

महात्मा गांधी! भारत के इस राष्ट्रपिता के चाहने वाले और निंदा करने वाले दो अलग-अलग गुट में बंट चुके हैं। इन दोनों धरे में बड़े बड़े नाम शामिल है। कल बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए "भीख में मिली आजादी" वाले बयान पर अपना पक्ष रखा है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने एक न्यूज की कटिंग और दो लंबे मैसेज पोस्ट करती हुई लिखती हैं कि "जो आजादी के लिए लड़े थे, उन्हें सत्ता के भूखे और चालाक लोगों ने अपने मालिकों के हवाले कर दिया था।

इन लोगों में शोषण करने वालों के खिलाफ लड़ने का ताकत नहीं था। इन्होंने थप्पड़ के बदले थप्पड़ सिखाया। लेकिन वह थप्पड़ भी अपने ही गाल पर पड़ता था। ऐसा नहीं है कि किसी को आजादी ऐसे ही मिलती है, इस तरह केवल भीख मिलती है। इसलिए अपने हीरोज को बुद्धिमानी से चुनें।

WhatsApp Group Join Now
किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि महात्मा गांधी भगत सिंह की फांसी चाहते थे?

फिर कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा गांधी ने कभी भी भगत सिंह या नेताजी का सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं, जो बताते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो तो, इसलिए आपको चुनना पड़ेगा कि आप किन्हें सपोर्ट करते हैं।

हाल के कुछ दिन पहले एक्ट्रेस कंगना रनोट के एक बयान पर विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि भारत को सच्ची आजादी 2014 में मिली है। पहले मिली आजादी, आजादी नहीं भीख थी।

उनके इस बयान के बाद विपक्षी पार्टी के साथ-साथ BJP सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि मैं इस सोच को पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह। कंगना के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुआ था।

इतना ही नहीं देशभर में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और एफआईआर भी की गई हैं। सोशल मीडिया और कई प्लेटफार्म पर उनके इस बयान के आधार पर भारत सरकार से कंगना को दिया पद्मश्री अवॉर्ड वापस लेने की भी मांग की है।

https://youtu.be/VTG2vctF6z8

ये भी पढ़ें: किस अभिनेता की मदद से महाराष्ट्र सरकार मुसलमानों को वैक्सीन के लिए तैयार करेगी?

Tags

Share this story