Bageshwar Baba की पर्ची पर लिखी बात क्यों होती है सच? धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने खुद उठाया इस बात से पर्दा

 
Bageshwar Baba की पर्ची पर लिखी बात क्यों होती है सच? धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने खुद उठाया इस बात से पर्दा

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) सुर्खियों में बने हैं लेकिन इस बार पीठाधीश्वर महाराज पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हालांकि इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा था कि यह सब धर्म विरोधी लोगों का कारनामा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पर्ची पर लिखी बात कैसे सच होती है। जानिए इस पर क्या कहा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने।

https://youtu.be/O85z0ZvKUNE

बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं

नागपुर विवाद में सफाई देते हुए बागेश्वर महाराज ने अपनी शक्तियों के बारे में भी बताया। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए बाबा ने कहा कि मैं कोई तपस्वी या माइंड रीडर नहीं हूं। जब मैं गद्दी पर नहीं बैठा होता हूं तो एक साधारण इंसान रहता हूं। लेकिन गद्दी में बैठने के बाद भगवान बालाजी और हनुमान जी का ध्यान करने के बाद को जो आदेश मिलते हैं। उन्हें पर्जी पर लिख देता हूं। उन्होंने कहा कि जब लोग मेरे पास अर्जी लगाते हैं तो हम उस अर्जी के बारे में अपने गुरू से प्रेरणा लेते हैं और लिख देते हैं।बता दें कि बागेश्वर बाबा, अपने दिव्य दरबार में लोगों की समस्या सुनते हैं। लेकिन लोगों के मन की बात उनके बताने से पहले ही पढ़कर एक पर्ची में लिख देते हैं। बाबा लोगों को इस समस्या का समाधान भी बताते हैं। बाबा के दिव्य दरबार पर आने वाले लोगों का कहना है कि बाबा सिद्ध पुरूष हैं। बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है। यहां भी उन्होंने दिव्य दरबार लगाया था।

WhatsApp Group Join Now

मैं हुनमान का भक्त हूं- पंडित धीरेन्द्र कृष्ण


बागेश्वर महाराज ने खुद को संत और तपस्वी बताने से इंकार करते हुए कहा कि हम कोई अंतर्यामी नहीं हैं। हम केवल अपने ईष्ट देव के साधक हैं। हमारे पास जो अपनी समस्या लेकर आते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मानव होने के नाते में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करता हूं। मैं लोगों की अर्जी पर जो बात लिखता हूं। उसका निर्देश हमें हमारे गुरु से मिलता है। उनके कही बात को हम अपनी पर्ची पर लिख देते हैं। ये तो लोगों की श्रद्धा है कि वह खुद कहते हैं कि मेरी यही समस्या है। अब लोग खुद तय करते हैं कि मैंने जो कहा वह सही है या फिर गलत है।

https://youtu.be/R33DT2iK4E0

पहले कर दी विवाद की घोषणा


बागेश्वर महाराज ने कहा कि मेरे साथ साजिश होगी मैंने पहले ही इसके लिए घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने जब से धर्म परिवर्तन के खिलाफ अभियान रचा है तब से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है क्योंकि मैंने उनके प्लान को खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे दरबार में लोग भूत-प्रेत बाधा लेकर आते हैं मैंने अपने भोले-भाले हिन्दुओं को यह बताने की कोशिश करता हूं कि सनातन धर्म के मंत्रों में इतनी ताकत है कि प्रेत बाधा को दूर कर सकती है इसलिए आपको घर वापसी करने की जरूरत है।

क्यों सुर्खियों में बने हैं पीठाधीश्वर महाराज?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हालांकि इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा था कि यह सब धर्म विरोधी लोगों का कारनामा है

ये भी पढ़ें: कौन सी पार्टी को सपोर्ट करते हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? सुनिए इस पर उनका जवाब, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Tags

Share this story