World Economic Forum 2023: महाराष्‍ट्र के सीएम शिंदे बीच में छोड़ेंगे दौरा, फडणवीस ने कैंसिल की अपनी यात्रा, जानें कारण

 
World Economic Forum 2023: महाराष्‍ट्र के सीएम शिंदे बीच में छोड़ेंगे दौरा, फडणवीस ने कैंसिल की अपनी यात्रा, जानें कारण

World Economic Forum 2023: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सम्मेलन में भाग लेने दावोस जाएंगे। हालांक‍ि वह इस यात्रा में से बीच में ही लौट जाएंगे और 19 जनवरी को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस की अपनी यात्रा निरस्त कर दी है। फडणवीस प्रधानमंत्री के आयोजनों की तैयारियों को देखेंगे। उधर, शिंदे और फडणवीस के दावोस के कार्यक्रम में बदलाव पर शिवसेना  के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश लाने से ज्यादा मुंबई में नगर निगम चुनाव को लेकर चिंतित है।

पीएम के दौरे की तैयारी की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सम्मेलन में भाग लेने दावोस जाएंगे। हालांक‍ि वह इस यात्रा में से बीच में ही लौट जाएंगे और 19 जनवरी को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी ने कहा क‍ि मुख्यमंत्री शिंदे दावोस की यात्रा करेंगे और 16 जनवरी को विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में भाग लेंगे। डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक 16 से 20 जनवरी तक चलेगी। सहयोगी ने कहा क‍ि मुख्यमंत्री 18 जनवरी की रात को लौट आएंगे। वह अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now

फडणवीस ने कैंसिल की दावोस की यात्रा

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस की अपनी यात्रा निरस्त कर दी है। फडणवीस प्रधानमंत्री के आयोजनों की तैयारियों को देखेंगे। उधर, शिंदे और फडणवीस के दावोस के कार्यक्रम में बदलाव पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश लाने से ज्यादा मुंबई में नगर निगम चुनाव को लेकर चिंतित है।

पहली बार मुंबई यात्रा पर आएंगे मोदी

शिंदे और फडणवीस का दावोस का लंबा कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे की योजना को अंतिम रूप दिये जाने के बाद तय किया गया कि केवल मुख्यमंत्री ही डब्ल्यूईएफ में शामिल होंगे। शिवसेना के शिंदे की अगुवाई वाले धड़े के भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने और राज्य में सरकार बनाने के बाद मोदी पहली बार मुंबई यात्रा पर आएंगे।

ये भी पढ़ें: World Economic Forum 2023: आखिर क्यों बढ़ रही महंगाई? बैठक से पहले विश्व आर्थिक मंच ने बताई सच्चाई

Tags

Share this story