Teacher's Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, कैसे हुई थी शुरुआत, जानें रोचक इतिहास 

 
Teacher's Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, कैसे हुई थी शुरुआत, जानें रोचक इतिहास 

Teacher's Day 2022:  : किसी के व्यक्तित्व या भविष्य को सही मोड़ देने में टीचर की सबसे बड़ी अहम भूमिका होती है। एक गुरु ही इंसान को जीवन का सही मार्ग चुनने की समझ दे सकता है। यही वजह है कि हमारे देश में शिक्षकों का सम्मान है और उन्हें माता-पिता से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गुरु की अहमियत को बतलाने के लिए भारत में हर साल शिक्षक दिवस या टीचर्स डे मनाया जाता है। यह खास दिन शिक्षक को सम्मानित करने और आभार व्यक्त करने के लिए होता है। आइए जानते हैं कि शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन किस तारीख को होता है।

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस  

भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे या शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस बार 5 सितंबर को सोमवार का दिन है। इस दिन देश के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस भी होता है। इसी मौके को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे।

WhatsApp Group Join Now

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  खुद एक शिक्षक थे

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  खुद एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया, तब कुछ लोगों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने से बेहतर है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी के बाद से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाए जाने का चलन है। यह दिन हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में जानने और समझने के लिए होता है। हर साल 5 सितंबर की तारीख को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।आपको बता दें कि भारत में जहां शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है तो वहीं दूसरे देशों में अक्टूबर माह के दौरान सेलिब्रेशन होता है।

ये भी पढ़ें: Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस पर इन टीचर्स को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए कौन और कहां से हैं ये 46 शिक्षक

Tags

Share this story