Apple Purchase Tips: मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग 3 ट्रिक्स

 
Apple Purchase Tips: मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग 3 ट्रिक्स

Apple Purchase Tips:  अच्छे सेब का सेलेक्शन करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि सेब ऊपर से दिखने में तो बिल्कुल सही होते हैं, लेकिन अंदर से खराब निकल जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सस्ते सेब काफी महंगे खरीद लेते हैं। ऐसे में जब भी आप बाजार से सेब खरीदने जाएं तो मीठे और अच्छे सेब का चुनाव करने के लिए हमेशा कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे- सेब का वजन, सेब का रंग, सेब की क्वालिटी आदि। हालांकि, एकदम परफेक्ट सेब खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप इन टिप्स की मदद से बेकार सेब खरीदने से बच सकती हैं। कैसे? आइए जानते हैं। 

सेब खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान

आजकल बाजार में सेब की कई सारी किस्में उपलब्ध हैं जैसे- रेड डिलीशियस सेब, गोल्डन डिलीशियस सेब आदि। हालांकि, हर सेब की क्वालिटी, कीमत और फायदे अलग-अलग होते हैं। इसलिए सेब खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी के सेब महंगे भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप लाल सोना किस्म का सेब ही खरीदें।

WhatsApp Group Join Now

सेब का कलर

अच्छे सेब खरीदने के लिए जरूरी है कि आप इसके कलर पर भी ध्यान दें क्योंकि अच्छे और मीठे सेब का कलर पूरा लाल नहीं होता बल्कि हल्का लाल और हरा यानि मिक्स होता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के सेब खरीद रहे हैं, तो आप ज्यादा हरे सेब न खरीदें क्योंकि ये कच्चे और खट्टे निकल सकते हैं। 

सेब का वजन

आप सेब ज्यादा हैवी न खरीदें क्योंकि कहा जाता है कि वजनदार सेब अंदर से ज्यादातर खराब निकलते हैं। हालांकि, सेब का वजन इसके साइज पर भी निर्भर करता है, लेकिन अगर आपको सेब का वजन जरूरत से ज्यादा भारी लग रहा है, तो ऐसे सेब खरीदने से परहेज करें। वहीं, जब भी आप मार्केट जाएं तो हमेशा हल्के और नॉर्मल साइज के सेब ही खरीदें। 

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: रोजाना खाली पेट पिएं ये हेल्दी ड्रिंक, वजन घटाने में होगी आसानी, मिलेंगे और भी फायदे

Tags

Share this story