Bangle Mehndi Design: आपके हाथों की खूबसूरती को लगेंगे चार चांंद, आजकल ट्रेंड में हैं ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन

 
Bangle Mehndi Design: आपके हाथों की खूबसूरती को लगेंगे चार चांंद, आजकल ट्रेंड में हैं ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन

शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आपके घर भी शादी है तो मेहंदी तो हाथ में लगनी ही है। मेहंदी बालों से लेकर हाथों तक में लगाई जाती है। यही नहीं भारत में शादी के दौरान मेहंदी रस्म भी निभाई जाती है। यह रस्म दुल्हनों के लिए बेहद स्पेशल  होती है। साथ ही सभी तीज-त्यौहार में चाहे वह छोटा हो या बड़ा, मेहंदी लगाने का रिवाज हमेशा निभाया जाता है। मेहंदी लगाने से हाथ बेहद सुंदर लगते हैं। हाथों के डिजाइन आपके हाथ की शेप के अनुसार ही बनाए जाते हैं। अगर आप अपने हाथों के हिसाब से मेहंदी डिजाइन चुनेंगी तो यह आपके हाथों की खूबसूरती ( Beauty ) को और बढ़ा देगा। अगर आपके हाथ पतले हैं और हथेलियां छोटी हैं तो आप हाथों में चूड़ियां डिजाइन कर सकती हैं।

अरबी चूड़ियाँ मेहंदी डिजाइन

Bangle Mehndi Design: आपके हाथों की खूबसूरती को लगेंगे चार चांंद, आजकल ट्रेंड में हैं ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन

अरेबिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में हैं, लेकिन आप इस डिजाइन को चूड़ी मेहंदी स्टाइल में लगा सकती हैं। जिस पर आप कमल के फूल की डिजाइन या जालीदार डिजाइन  कर सकते हैं। इस तरह का डिज़ाइन आपके हाथों को भरा-भरा दिखाता है और पहनने में भी अच्छा लगता है। आप चाहें तो इसके चारों ओर बॉर्डर डिजाइन कर इसे शेड भी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

फूल चूड़ी मेहंदी डिजाइन

Bangle Mehndi Design: आपके हाथों की खूबसूरती को लगेंगे चार चांंद, आजकल ट्रेंड में हैं ये चूड़ी मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी के डिजाइन बहुत ही सिंपल होते हैं। आप इसे घर पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हाथ पर चूड़ी की डिजाइन जैसा घेरा बना लें। इसके बाद उस पर फ्लोरल डिजाइन को फील करें और उसे शेड करें। आप चाहें तो इसके चारों ओर छोटे-छोटे पत्ते बना सकते हैं। इस डिजाइन को हथेली तक दोहराएं। आप उंगलियों के लिए जाल डिजाइन कर सकते हैं।

मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सोलह श्रृंगार में एक है, जिसकी वजह से किसी भी शुभ काम से पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूरी लगाती हैं।

मेहंदी के बिना किसी भी स्त्री का श्रृंगार अधूरा माना जाता है, इसलिए मेंहदी महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है।

यही कारण है कि बात चाहे शादी की हो या फिर करवाचौथ जैसे स्पेशल दिन की, महिलाएं अपने हाथों और पैरों में अलग-अलग डिज़ाइन की मेहंदी जरूर लगाती हैं।

ये भी पढ़ें- Kathal Ka Kofta Reciepe: मुंह में पानी ला देगा कटहल का कोफ्ता, जानें बनाने का आसान तरीका

Tags

Share this story