comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलBeauty Tips: गर्मी में भी चांद सा चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Beauty Tips: गर्मी में भी चांद सा चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Published Date:

Beauty Tips: चेहरे पर मुंहासे औऱ पिपंल होने से हर कोई परेशान हो जाता है। साथ ही फेस पर कुछ भी हो तो आत्मविश्वास में कमी भी आती है।  चेहरे की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल का मिश्रण बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, डेड स्किन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं बहुत आम है। हम आपको बताएंगे नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाने के 5 फायदे बता रहे हैं।

विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल

त्वचा के लिए विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करता है, जिन्हें फ्री रेडिकल्स से लड़ने, डेड स्किन को रिपेयर करने और स्किन टिशूज को पोषण प्रदान करने के लिए जाना जाता है।  साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल में भी कुछ मात्रा में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह त्वचा की कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

1.ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है

 नैचुरल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होने के कारण विटामिन ई और नारियल तेल त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है और त्वचा को कोमल बनाता है।

2.कील-मुंहासे कम होते हैं

अगर आप नियमित रूप से विटामिन ई और नारियल तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं।

3.त्वचा में निखार आता है

 यह मिश्रण चेहरे त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से दाग-धब्बे साफ होते हैं, टैनिंग और पिगमेंटेशन कम होती है और त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है।

4.डेड स्किन साफ होती है

नारियल तेल और विटामिन ई के मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मसाज करने से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ करने में मदद मिलती है और आपको एक जीवंत त्वचा मिलती है।

5.एजिंग के लक्षण कम होते हैं

 यह मिश्रण त्वचा को टाइट करने में मदद करता है, जिससे त्वचा के रोम, झुर्रियों और महीन रेखाओं को श्रिंक करने में मदद मिलती है और आप जवां नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: इन 5 नुस्खों से घना हो जाएगा आपके सिर का जंगल! झड़ते बालों की समस्या से मिलेगा छुटाकारा

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Noida: प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग लड़के की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

Noida:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 16 साल का एक नाबालिग...

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका धमाकेदार पचासा, जानें जड़े कितने छक्के-चौके

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

Gori Nagori ने सफेद सूट पहन बड़ी फुर्ती से मटकाई अपनी कमर, डांस देख पब्लिक में आई एनर्जी

हरियाणवी स्टेज डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का डांस...