Beauty Tips: कहते हैं आजकल हर कोई सुंदर दिखने के लिए ना जाने क्या क्या करता है। अगर आप किसी पार्टी या इवेंट में जाने के लिए लेट हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें।
तीन चीजों से आएगा ग्लो
तीन चीजों का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाने से तुरंत त्वचा निखर उठता है। इतना ही नहीं दाग धब्बे भी कम होने लगते हैं। तो चलिए बताते हैं किन चीजों से तैयार करना है फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर का रस
- 1 बड़ा चम्मच मैश किया हुआ खीरा
- 1 बड़ा चम्मच मैश किया हुआ पपीता
ऐसे चेहरे पर करें इस्तेमाल
- इन सामग्रियों को अच्छी मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं
- इसे 30 मिनट तक चेहरे पर रखें जिससे इसका रस रोमछिद्रों में ठीक से जा पाएं फिर इसे धो लें
- फिर आप अपना मेकअप लगा सकती हैं।
- त्वचा कोमल महसूस होती है और मेकअप के लिए एकदम सही बेस बन जाता है।
- इसके बाद इसका इस्तेमाल करें।