Kaju Benefits: काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए

Kaju Benefits: काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए

Kaju Benefits: काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो लगभग हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काजू खाना पसंद होता है। काजू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

काजू पोषक तत्वों का भंडार

काजू के पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। काजू खाने से शरीर को ताकत मिलती है और सेहत दुरुस्त रहती है।

काजू की तासीर कैसी होती है?

स्वास्थ्य के लिए काजू का सेवन काफी लाभकारी होता है। काजू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। काजू के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है, इसलिए गर्मियों में काजू का ज्यादा सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप गर्मियों में काजू का सेवन करना चाहते हैं, तो हमेशा काजू को भिगोकर ही खाएं।

WhatsApp Group Join Now

एक दिन में कितने काजू खाएं

 काजू खाने की सही मात्रा आपकी उम्र और सेहत पर भी निर्भर करती है। एक दिन में 4 से 5 काजू का सेवन किया जा सकता है। अगर आप इससे ज्यादा काजू का सेवन करते हैं, तो आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. इसके अलावा, काजू को कभी भी शराब या गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए, इससे आपको पेट और बीपी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा काजू खाने के नुकसान क्या हैं

काजू खाने में बहुत टेस्टी लगता है इसलिए कुछ लोग एक बार में खूब सारे काजू खा जाते हैं। लेकिन, काजू का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। काजू का ज्यादा सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ज्यादा काजू खा लेने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा काजू का ज्यादा सेवन करने से हाई बीपी और किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है। 

काजू खाने के फायदे

काजू खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। काजू में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। काजू खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। काजू के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, काजू में फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। काजू के सेवन से पेट में कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।काजू खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।काजू के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

 ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story