Tips for Monsoon Tour: मानसून में देश की इन जगहों पर जाने की ना करें भूल, खतरे से खाली नहीं है यहां घूमना

 
Tips  for Monsoon Tour: मानसून में देश की इन जगहों पर जाने की ना करें भूल, खतरे से खाली नहीं है यहां घूमना

Tips For Security: मानसून में कहीं ना कहीं घूमने का मन होता है। यह खुद को रिफ्रेश करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। लेकिन जब आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो पूरी तरह से प्लानिंग करना बेहद आवश्यक है। यूं तो भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग खूबसूरती है, लेकिन हर स्थान पर हर मौसम में जाना उचित नहीं माना जाता है। हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको मानसून में जाना अवॉयड करना चाहिए।

मानसून में इन जगह जाने सें करें अवॉयड

1.उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य को घूमने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। दिल्ली एनसीआर के करीब होने के कारण उत्तराखंड में साल भर पर्यटकों की भीड़ बनी रहती है। यहां की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। लेकिन उत्तराखंड में यहां पर ना घूमने की सलाह दी जाती है। दरअसल, राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश होती रहती है। इसके अलावा, मानसून में यहां पर पहाड़ों में लैंडस्लाइड, बाढ़, बादल फटना आम बात है। मौसम विज्ञानी मौसम अलर्ट भी जारी करते हैं कि लोग ट्रेकिंग और उन जगहों पर जाने से बचें जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

2.सिक्किम

अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, सिक्किम एकांत चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है। कई पर्यटक सिक्किम में अपनी छुट्टियां बिताने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में यह जगह अन्य पहाड़ी इलाकों की तरह प्रभावित हो जाती है। बताया जा रहा है कि इस मौसम में सड़क इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

3.मुंबई

मुंबई की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा देती है, लेकिन मुंबई में बारिश बहुत अधिक होती है और इसलिए यह यहां रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा देती है। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ज्यादातर लगातार बारिश के कारण ठप हो जाती हैं। मानसून के दौरान यहां जलजमाव एक बहुत ही आम समस्या है। इसलिए, अगर आप मानसून में मुंबई घूमने की प्लानिंग बना रही हैं तो इसे कुछ वक्त के लिए अवॉयड ही करें।

4.दार्जिलिंग

अधिकांश पूर्वी राज्यों की तरह, दार्जिलिंग में भी मानसून के समय में नहीं घूमना चाहिए। अधिकांश दिनों में लगातार बारिश की बौछारें लोगों को दिन भर रेनकोट पहनना पड़ता है। इस समय के दौरान, चाय बागानों में घूमना उचित नहीं है, क्योंकि रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं। यह सलाह दी जाती है कि आप मानसून के दौरान इस स्थान को छोड़ दें, और गर्मियों के दिनां में यहां घूमने की प्लॉनिंग करें।

5.हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश देशभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहां पर घूमने का अनुभव अविस्मरणीय होता है। हालांकि कोई भी वर्ष भर हिमाचल की यात्रा कर सकता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसके कुछ क्षेत्रों में घूमने से बचने का सुझाव दिया जाता है। यह एक हिल स्टेशन होने के कारण, राज्य में कई क्षेत्र हैं जो बारिश के दौरान प्रभावित होते हैं, जिससे लैंडस्लाइड, मिट्टी का कटाव और अचानक बाढ़ की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Tiranga Sandwich Recipe: स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा सैंडविच, ये रही आसान रेसिपी

Tags

Share this story