बार बार लगती है प्यास? कहीं ये गंभीर लक्षण Cancer के तो नहीं?

 
बार बार लगती है प्यास? कहीं ये गंभीर लक्षण Cancer के तो नहीं?

Cancer : गर्मी के दिनों में प्यास लगना एक आम बात होती है। हम बार बार प्यास के कारण पानी पीते हैं या कुछ भी ठंडा पीने का एहसास हमें होता रहता है। गर्मी के दिनों में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। लेकिन अगर प्यास बहुत ज्यादा लग रही है और बार बार गला सूख रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास महसूस हो रही है और पानी पीने के बाद भी प्यास कंट्रोल नहीं हो पा रही है तो आपको डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। अगर आपका डायबिटीज ठीक है और फिर भी ऐसी समस्या सामने आ रही है तो आपको किसी गंभीर समस्या के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

बार बार पानी पीने के बावजूद भी बार बार प्यास लगना आंत से जुड़ी किसी गंभीर का संकेत हो सकता है। जिसका एका कारण आंत का Cancer भी हो सकता है।

बार बार लगती है प्यास? कहीं ये गंभीर लक्षण Cancer के तो नहीं?
source: pexels

आंत का Cancer

Bowel Cancer के लक्षण काफी देर से नजर आते हैं क्योंकि यह काफी धीमी गति से शरीर में बढ़ता है। अगर समय रहते इसका पता चल जाए तो गंभीर बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है। अगर यह Cancer शरीर के बाकी हिस्सों में फैलता है तो यह हाइपरलकसीमिया का कारण बन सकता है। यह तब होता है जब डैमेज हड्डियों से कैल्शियम ब्लड में रिलीज होता है, इससे मरीज को काफी ज्यादा प्यास लगने लगती है।

Bowel Cancer आंत का कैंसर के कारण

डाइट- रेड और प्रोसेस्ड मीट खाना और लो फाइबर डाइट लेने से आंत के Cancer को खतरा बढ़ जाता है।

वजन- मोटे लोगों को इन बीमारी का खतरा अधिक होता है।

शराब- शराब का सेवन अधिक करने वालों पर आंत के कैंसर का खतरा मंडराने लगता है।

उम्र- 60 साल से अधिक उम्र को इस बीमारी का अधिक सामना करना पड़ता है।

फैमिली- जिन लोगों के माता पिता को ये बीमारी हो चुकी है उनमें इसका खतरा बहुत अधिक होता है।

Bowel cancer आंत के कैंसर के लक्षण

आंत के Cancer होने पर निम्न प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। जैसे शरीर में दर्द, थकान महसूस करना, भूख कम लगना और प्यास अत्यधिक लगना, लगातार वजन गिरते जाना। अगर आपके शरीर में कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  • मल में खून आना
  • मल त्यागने की आदतों में बदलाव
  • पेट में कब्ज, दर्द और बेचैनी
  • एनल और रेक्टम के आसपास गांठ बनना
  • यूरिन में ब्लड आना, बार बार यूरिन के पास करना, साथ ही यूरिन के कलर में बदलाव

यह भी पढ़ें- इन तीन Exercise से पाएं खूबसूरत पतली टांगे और जब चाहे पार्टी में पहनें मनपसंद शॉर्ट ड्रेस

Tags

Share this story