Fitness Tips: किचन में रखी ये 4 चीजें नहीं जमने देती पेट पर चर्बी, सेवन करने के और भी फायदे

 
Fitness Tips: किचन में रखी ये 4 चीजें नहीं जमने देती पेट पर चर्बी, सेवन करने के और भी फायदे

Fitness Tips: आज कल की जिंदगी में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। महंगे फूड्स और हाई-फाई जिम जाना ही वजन कम करने का एकमात्र तरीका है। हालांकि अगर आप अपने आसपास नजर दौड़ाएं तो किचन में ही कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिन्हें आयुर्वेद में वजन कम करने के लिए परफेक्ट माना जाता है। बस इतना याद रखना है कि कोई भी तरीका अपनाएं, उसे लगकर करना है। यहां जानें भारतीय रसोइ में पाए जाने वाले कौन से हर्ब्स आपकी मदद कर सकते हैं। 

कीचन में ही मौजूद हैं चर्बी कम करने के उपाय

1.मेथी
मेथी में कई औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में भी इसे कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसे वजन कम करने वाला हर्ब माना जाताहै। इसके बीजों में ऐंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। आप मेथी के बीजों को पीसकर इसे शहद के साथ ले सकते हैं। आप इन्हें रातभर भिगाकर सुबह गुनगुने पानी के साथ ऐसे भी निगल सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now


2. दालचीनी
दालचीनी में ऐंटीइनफ्लेमटरी गुण होते हैं। इसे भी कई बीमारियों में होम रेमेडी के तौर पर लिया जाता है। बैली फैट घटाने में भी इसका बड़ा रोल माना जाता है। दालचीनी आपका मेटाबॉलिजम फास्ट करती है, इससे वेट घटाने में मदद मिलती है। इसे आप ग्रीन टी में मिलाकर पी सकते हैं। गरम पानी में उबालकर इसकी चाय भी बना सकते हैं। इसे पानी में भिगाकर शहद के साथ भी ले सकते हैं। 

3. सौंफ
अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं तो सौंफ भी अच्छा ऑप्शन है। यह डाइजेशन के लिए अच्छी मानी जाती है। सौंफ खाने से भूख कंट्रोल होती है। 

4.अदरक
कुछ स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि अदरक मेटाबॉलिजम बढ़ाकर फैट बर्न करता है। यह भूख कम करता है साथ ही फैट को अब्जॉर्ब नहीं होने देता। आप चाय के साथ अदरक लेते ही हैं। इसके अलावा कद्दूकस किया अदरक शहद के साथ खा सकते हैं। या फिर अदरक को टुकड़ों में काटकर पानी में 10-15 मिनट उबालने के बाद इस पानी को पी लें।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2022: साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये रेसिपीज़

Tags

Share this story