Garlic Side Effects: क्या आपको बता है लहसुन खाने के कुछ नुकसान भी हैं जो आपको जरूर पता होने चाहिए। कुछ ऐसी स्वास्थय संबंधी समस्याएं हैं जिनमें लहसुन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानतें हैं कि किन लोगों को लहसुन का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
लहसुन के सेवन से होंगे नुकसान
1. एसिडिटी
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या अधिक रहती हैं, उनको लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए। एसिडिटी की समस्या होने पर लहसुन का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
2. कमजोर पेट
कई लोगों का पेट काफी नाजुक होता है. पेट कमजोर होने का मतलब कुछ भी भारी या मसालेदार चीजें खाने से उनका पेट जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे लोगों को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि लहसुन काफी गर्म होता है इसलिए इसका सेवन करने से यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
3 दवाओं का सेवन
जो लोग खून को पतला करने के लिए किसी भी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को भी इसका सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप भी इस तरह की किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए डाले ये आदतें, कई दिक्कतें होने लगेंगी कम