comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलGold Jewellery Design: महाराष्ट्र के ये आभूषणों है पेशवा की शान, इन पारंपरिक डिजाइनों पर आ जाएगा आपका दिल

Gold Jewellery Design: महाराष्ट्र के ये आभूषणों है पेशवा की शान, इन पारंपरिक डिजाइनों पर आ जाएगा आपका दिल

Published Date:

Gold Jewellery Design: महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। सोने के आभूषणों के अधिकांश डिजाइन, जो महाराष्ट्र की महिलाएं पहनती हैं,वे आभूषणों से निकले हैं, जो मराठा और पेशवा पहना करते थे। देखिए डिजाइन्स।

कोल्हापुरी साज

विवाह का प्रतीक, कोल्हापुरी साज महाराष्‍ट्र की विवाहित स्त्रियों द्वारा पहना जाता है और इसे दूल्हे का परिवार उपहारस्‍वरूप देता है। इसका यह नाम इसलिए है, क्योंकि इसके डिजाइन के तार कोल्हापुर से जुड़े हैं। इस हार में 21 लटकनें होती हैं। बीच की मुख्य लटकन को ‘साज-घट’ के नाम से जाना जाता है। कोल्हापुरी साज इस साज-घट और सोने के अन्‍य लटकनों से मिलकर बना होता है। इसकी 21 लटकनें पत्तियों के आकार की होती हैं। इन 21 लटकनों में से 10 भगवान विष्णु के दस अवतारों का, और 8 शुभकामनाएं (अष्टमंगल) का प्रतीक हैं, 1 एक ताविज़ (बुराई से बचाने के लिए) है और शेष 2 रूबी और पन्ना हैं।

लक्ष्मी हार

इसे पुतली हार, सिक्का हार, या मंदिर हार के रूप में भी जाना जाता है। लक्ष्मी हायर में रेशम के धागे से सोने के सिक्के पिरोए होते हैं। सिक्कों पर धन की देवी लक्ष्मी के विविध रूपाकार बने होते हैं। यह 17वीं शताब्दी से महाराष्ट्र की महिलाओं के आभूषणों का एक अभिन्न हिस्सा रहा है।

थूशी

यह एक ऐसा आभूषण है, जो महाराष्ट्र की हर दुल्हन को खास बना देता है। थूशी चोकर-शैली का हार होता है, जिसमें अलग-अलग आकार के सोने के मोती लगे होते हैं, जो तारों के जाल की तरह परत बनाने के लिए आपस में जटिलता से गुथे-बुने होते हैं। इसमें एक समायोज्य डोरी लगी होती है, जिससे इसे गर्दन पर फिट करने में मदद मिलती है। माना जाता है कि सोने के मोती इस बात की ओर इंगित करते हैं कि दुल्हन का नया घर हमेशा प्रचुर मात्रा में भोजन से भरा होगा।

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Noida: प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग लड़के की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

Noida:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 16 साल का एक नाबालिग...

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका धमाकेदार पचासा, जानें जड़े कितने छक्के-चौके

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

Gori Nagori ने सफेद सूट पहन बड़ी फुर्ती से मटकाई अपनी कमर, डांस देख पब्लिक में आई एनर्जी

हरियाणवी स्टेज डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का डांस...