comscore
Monday, March 27, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलHair Care Tips: एलोवेरा, ओलिव ऑयल और नारियल का तेल बालों के लिए रामबाण इलाज, जानिए यूज करने का तरीका

Hair Care Tips: एलोवेरा, ओलिव ऑयल और नारियल का तेल बालों के लिए रामबाण इलाज, जानिए यूज करने का तरीका

Published Date:

Hair Care Tips: इस मौसम में बालों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से बालों की चमक खो जाती है। बाल टूटने लगते हैं। यहां तक की ये आपको शर्मिंदा भी करता है। जब आप ऑफिस, शॉपिंग या दोस्तों के पास जाते हैं तो कपड़ों पर ये गिरा होता है। जो काफी शर्मिंदा कराने वाला होता है। लेकिन नींबू के जरिए इससे मुक्ति पाया जा सकता है। नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफेक्शन गुण रूसी को जड़ से दूर कर देता है। वैसे नींबू को डायरेक्ट बालों में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये कभी-कभी एलर्जी भी कर सकती है। इसलिए इसे कुछ खास तरह के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए, जिससे बालों की शाइनिंग बनी रहती है। चलिए बताते हैं नींबू का कैसे करना चाहिए इस्तेमाल।

ओलिव ऑयल और नींबू का रस


ओलिव ऑयल बालों को मजबूत और चमकदार बनाने का काम करती है। इसमें आप नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। दो चम्मच जैतून के तेल में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाए और फिर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। रात भर इसे छोड़ दे और सुबह शैंपू कर लें। कुछ ही वक्त में बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएगा।

नारियल का तेल और नींबू का रस


बालों के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। नारियल का तेल बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाता है। इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी की समस्या दूर हो जाती है। एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर गुनगुना कर लें। इसके बाद स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाए। 5 मिनट तक मसाज करें। रात भर इसे रहने दें और सुबह में बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को करें। रिजल्ट आपके सामने होगा।

एलोवेरा जूस और नींबू का रस


एलोवेरा बालों को चमकदार बनाता है। नींबू का रस इसमें मिलाकर लगाने से दोगुना फायदा मिलता है। एक कटोरी में 4 चम्मच एलोवेरा जूस लें। अगर घर में एलोवेरा हो तो उसका पल्प निकालकर पीस लें। इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाए। बालों में अच्छी तरह लगाएं। एक घंटे रखने के बाद इसे धो लें। वीक में दो बार लगाने से डैंड्रफ दूर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

 

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

IPL 2023: विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, क्या इस बार RCB को दिला पाएंगे आईपीएल का ताज

IPL 2023: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

RBI MPC Meeting: अगले महीने होगी MPC की बैठक, बढ़ सकती है आपकी EMI

RBI MPC Meeting: मौद्रिक नीति के निर्धारण संबंधी सर्वोच्च संस्था...

Indian Railways: ये है पटरियों के बीच जगह छोड़ने के पीछे का साइंस, जानें रोचक वजह

Indian Railways: भारतीय रेलवे से प्रितिदिन लाखों यात्री एक...