comscore
Wednesday, March 29, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलHair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से मिलेगी निजात, नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक लौटाएगा रंगत

Hair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से मिलेगी निजात, नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक लौटाएगा रंगत

Published Date:

Hair Care Tips:  बालों की झड़ने और सफेद होने की दिक्कत आजकल हर किसी को हो रही है। अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या हो रही है और महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल सूट नहीं कर रहा तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। लड़कियों के लिए उनके बाल कुछ ज्यादा ही खास होते हैं। लेकिन आजकल की भाग दौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी के कारण बाल झड़ना एक आम समस्या हो गई है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल यूज करते हैं।इससे कुछ ही लोगों को फायदा होता है, लेकिन बहुत से लोगों को ये समस्या और बढ़ जाती है। आइए आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान से घरेलू उपाय जिसे यूज कर के आप इसे कम कर सकते हैं।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक

बाल झड़ रहे हैं तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल और एलोवेरा जेल बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी लाभदायक होता है। इनकी मदद से आप 80 से 90 परसेंट तक बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। साथ ही इसके यूज से आपको एक अच्छा रिजल्‍ट देखने को जरूर मिलेगा।

सामग्री

1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

एक बाउल में नारियल का तेल लें और गर्म कर लें।

फिर तेल में एलोवेरा जेल डाल दें।

अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।

लगाने का तरीका

सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें।

फिर गीले बालों पर लगाएं तैयार पेस्ट या मिक्‍सचर को अच्‍छे से लगा लें।

अब इसे कुछ देर तक लगा रहने दें।

इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।

यह पेस्‍ट आपके बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही बालों को मुलायम बनाता है। आप इसे हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे बुध, और किस राशि को बुध को मनाने की होगी ज़रूरत?

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के...

Hair Care Tips: लुक दिखने लगा है ओल्ड एच? 5 टिप्स से गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल!

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है...

श्रम शक्ति भवन के सामने  ईपीएस 95 पेंशनरों ने किया मूक धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,  न्यूनतम 7500/- रुपये मासिक पेंशन एवं महंगाई...

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली, हुआ भव्य स्वागत

Greater Noida: नवरात्र सप्ताह के पहले दिन 22 मार्च को...

Nitin Gadkari ने नागपुर में दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ले सकते हैं चुनावी राजनीति से रिटारमेंट, जानें

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...