Health Tips:कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती! भूलकर भी सुबह खाली पेट ना खाएं ये 4 चीजें

 
Health Tips:कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती! भूलकर भी सुबह खाली पेट ना खाएं ये 4 चीजें

Health Tips: अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो सुबह से कुछ न कुछ ऐसा खाते हैं कि वो उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है। सुबह-सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। खाने में एक जरा सी चूक आपकी तबीयत को खराब कर सकती हैं।

खाली पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड रहता है अधिक

ऐसे में कुछ चीजें इसे और बढ़ा सकती हैं।खाली पेट ऐसी चीजों को खाते हैं तो गैस बढ़ जाती है। जिससे पेट दर्द शुरू हो जाता है। लिवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। तो चलिए बताते हैं उन चार चीजों के बारे में जिसे सुबह खाली पेट नहीं लेना चाहिए।

कॉफी को मॉर्निंग में बोले NO


कई लोग दिन की शुरुआत चाय और कॉफी से करते हैं।  सुबह में चाय उतना असर नहीं डालता है जितना की कॉफी। कॉफी में बहुत अधिक कैफीन होती है। जिससे खाली पेट पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में बनने लगता है। इसकी वजह से पेट में अफारा हो जाएगा। पेट पूरा दिन फूला-फूला महसूस होगा। कभी-कभी गैस की वजह से दर्द भी होने लगता है। इसलिए कॉफी को खाली पेट बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। चाय पर भी यहीं पाबंदी लागू होती है। पहले कुछ खा लें फिर इनका सेवन करें।

WhatsApp Group Join Now

फल को भी बोले ना-ना


सुबह-सुबह खाली पेट खट्टा-मीठा फल को भी नहीं खाना चाहिए। संतरा, अंगूर, चकोतरा और नींबू जैसे फल को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे बहुत ज्यादा एसिड बनने लगता है। इतना ही नहीं फल में ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है अगर सुबह इसे खाते हैं तो दिन भर भूख नहीं लगेगा। इसलिए सबसे पहले कुछ खा लें फिर फल का सेवन करें।

मीठी चीजों से रहें दूर


कई लोग सुबह में खाली पेट फ्रूट जूस या फिर मीठी चीज खाना-पीना पसंद करते हैं। ये बिल्कुल भी पेट के लिए सही नहीं होता है। यह लिवर और पैंक्रियाज पर बोझ बढ़ा देते हैं। इससे फंक्शन पर असर पड़ता है। सुबह में हेल्दी नाश्त करें। मीठा, जूस और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 

मसालेदार खाना पेट के लिए नहीं है सही


खाली पेट मसालेदार खाना भी खराबी करता है। मसाले में मौजूद एसिड आंत की लाइनिंग को जख्मी करना शुरू कर देता है। आंत की लाइनिंग का सीधा संबंध लिवर, किडनी और ब्रेन से जुड़ा होता है। जिसकी वजह से ये सब प्रभावित होते हैं। मसालेदार भोजन एसिडिटी को भी बढ़ाता है। आप दिन भर गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ें- लगातार बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा के मामले, एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. गुलेरिया ने दी ये चेतावनी, कहा ये कोरोना जैसा खतरनाक

Tags

Share this story