Health Tips: ठंड में अजवाइन वाले तेल से बीपी होगा कंट्रोल, लहसुन के साथ लगाने से मिलेगी गर्मी

 
Health Tips: ठंड में अजवाइन वाले तेल से बीपी होगा कंट्रोल, लहसुन के साथ लगाने से मिलेगी गर्मी

Health Tips:अजवाइन, हर घर की रसोई में पाई जाने वाली चीज। मसाले से लेकर दवा तक में इस्तेमाल। कहीं इसे अजवाइन तो कहीं ओजोवान और अजमो कहा जाता है। संस्कृत में इसे ही यामिनी कहा गया है। असमी भाषा में इसे जेन कहते हैं। अभी शीतलहर चल रही है। ऐसे में अजवाइन को ठंड भगाने में सबसे गुणकारी बताया गया है।

ठंड के दिनों के लिए रामबाण इलाज

यदि आपको ठंड लग गई है और कंबल से खुद को ढंकने के बावजूद पैर ठंडे हैं तो अजवाइन को सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं। आयुर्वेद में इसका महत्व बताया गया है। केरल के थ्रिशुर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. टीएल जेवियर बताते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल शरीर की मालिश में भी किया जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। जब इसे अजवाइन के साथ मिलाकर जॉइंट्स या स्किन पर लगाते हैं तो तत्काल रिलीफ मिलता है। इसका कारण यह है कि अजवाइन में थाइमॉल, टरपीनोलीन और ओ-साइमीन होता है। थाइमॉल में एंटी वायरल गुण होते हैं। जब इसे सरसों के तेल में मिलाकर लगाते हैं तो पैरों में गर्मी आती है।

WhatsApp Group Join Now

मसाज से बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन

ड़ॉ. जेवियर बताते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन और अजवाइन के इस्तेमाल को बहुत प्रभावकारी बताया गया है। लहसुन में सल्फर कंपाउंड और एलिसीन होता है। सरसों तेल और अजवाइन के साथ इसे काटकर या पीस कर मिलाया जाए और शरीर में मालिश की जाए तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। खासकर पैर के तलवे में मालिश करने से काफी लाभ होता है। इससे पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है।

सूजन में आती है कमी

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर मसाज करने से शरीर की सूजन में कमी आती है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने से नसें ढीली पड़ जाती हैं। ब्लड सर्कुलेशन कम होता है। कई लोगों में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत होती है। ऐसे में अजवाइन मिश्रित तेल से मसाज करने से काफी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Tags

Share this story