Health Tips: सेहत के लिए लहसुन और घी के मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे करें सेवन

 
Health Tips: सेहत के लिए लहसुन और घी के मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे करें सेवन

Health Tips:  लहसुन और घी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम और हड्डियां मजबूत होते हैं। लहसुन और घी के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट, कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसका सही तरीके से सेवन करने से आप अपना वजन भी कर सकते हैं। इससे कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। आइए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सेहत के लिए लहसुन और घी के फायदे

1. एलर्जी से राहत

लहसुन और घी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली एलर्जी और स्किन रिएक्शन को कम कर सकते हैं। अगर आपको बार-बार स्किन एलर्जी और सांसों की तकलीफ होती है, तो इसे दूर करने के लिए लहसुन को भूनकर घी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसे आप सुबह या शाम के समय खा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

2. सांसों की समस्या में कारगर

बारिश के मौसम में कई लोगों को सांस से जुड़ी तकलीफ होती है। अगर आपको अस्थमा या सांसों की तकलीफ है, तो ये समस्या और बढ़ सकती है। ठंडे के मौसम में भी ये परेशानी बढ़ सकती है। इसके लिए आप लहसुन और घी का सेवन कर सकते हैं या फिर इससे गले की मालिश भी कर सकते हैं, तो काफी राहत मिल सकती है। 

3. पेट की समस्याओं में

अगर आपको पेट में जुड़ी समस्याएं रहती है, तो आप इस स्थिति में भी लहसुन और घी खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह आपको कब्ज, अपच और पेट दर्द की परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। 

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल 

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पोटैशियम, स्वस्थ फैट और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको अंदर से स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसे आप घी के बजाय शहद के साथ भी खा सकते हैं। इससे कई तरह के लाभ आपको मिल सकते हैं। 

5. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है, तो आप वायरल बीमारियों और फ्लू की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। इससे आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और फीवर जैसी दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए आप रात में सोने 2-3 घंटे पहले लहसुन और घी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका शरीर अंदर से मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Recipes: गुलाब मोदक से भगवान भगणेश को रिझाएं, टेस्ट के साथ खुशबू से मेहक जाएगा किचन,जानें इसकी आसान रेसिपी

Tags

Share this story