Rava masala idli: चावल और दाल भिगोना भूल गयी हैं तो बनाएं इंस्टेंट रवा इडली, बनेगी इतनी सॉफ्ट की बिना दांत वाले लोग भी खूब खाएंगे

 
Rava masala idli: चावल और दाल भिगोना भूल गयी हैं तो बनाएं इंस्टेंट रवा इडली, बनेगी इतनी सॉफ्ट की बिना दांत वाले लोग भी खूब खाएंगे

सुबह सुबह लोग अक्सर हेल्दी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में जब हेल्दी खाने की बात आती है तो इडली का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे में अगर आपका सुबह सुबह इडली बानेन का मन कर रहा है लेकिन आप चावल और दाल रात में ही भिगोना भूल गयी हैं तो परेशान मत होइए और झटपट बना लीजिए Rava masala idli की ये रेसिपी। जिसे बनाने के लिए ना चावल चाहिए ना दाल चाहिए चाहिए तो बना रवा या सूजी।

Rava masala idli बनाने की सामग्री

  • 3 कप सूजी
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 6-7 कढ़ी पत्ता
  • 1 टी स्पून राई
  • 1 कप खट्टी दही
  • 1 टी स्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट

रवा इडली बनाने की विधि

1. एक पैन में तेल को गर्म करके कढ़ी पत्ता, मिर्च और राई डालें। इसके बाद इसमें सूजी डालकर हल्की आंच पर भूनें।

2. सूजी के भुन जाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें दही डालकर अच्छी तरह फेंटे। साथ ही इसमें नमक डालें।

3. एक घंटे के लिए साइड में रखकर छोड़ दें। इसके बाद इसमें ईनो मिलाएं।

WhatsApp Group Join Now

4. फिर इसे इडली मेकर में डालकर छह से नौ मिनट के लिए भाप में पकाएं।

5. अगर इडली का साइज बड़ा है, तो इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए भाप में रखें।

6. शुरुआत में आपको समय का ख़ास ध्यान रखना होगा। बन जाने के बाद इसे सांभर और टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी, Beer के शौकीनों के लिए खुशखबरी.. एक बीयर की बोतल में लें शराब से दोगुने नशे का मजा, वो भी आधी कीमत पर

Tags

Share this story