Father's Day 2022: कैसे और क्यों हुई फादर्स डे की शुरुआत, जानें पहली बार किसने इस दिन को मनाया

 
Father's Day 2022: कैसे और क्यों हुई फादर्स डे की शुरुआत, जानें पहली बार किसने इस दिन को मनाया

Father's Day 2022: दुनियाभर के सभी पिता को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। पिता त्याग और समर्पण का उदाहरण है। एक पिता ही बच्चे को समाज की हर बुराई से बचाता है। पिता बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद संघर्ष करते हैं। उनके भविष्य को संवारने के लिए दिशा निर्देशन करते हैं। मां तो मातृत्व न्योछावर कर देती है लेकिन बच्चे को सही मार्ग दिखाने के लिए पिता को कठोर बनना पड़ता है। पिता अक्सर बच्चे के प्रति उस तरह का प्यार जता नहीं पाते, जैसे मां जताती हैं लेकिन बिना दिखाए या जताए जीवन भर की खुशियां बच्चे को देने का काम एक पिता ही कर सकता है। पिता के इसी प्रेम, त्याग को सम्मान देने के लिए दुनिया के तमाम देशों में फादर्स डे मनाया जाता है। चलिए जानते हैं फादर्स डे कब हैं, कैसे और कब से इसे मनाने की शुरुआत हुई।

Father's Day का इतिहास?

हर साल फादर्स डे जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाने की परंपरा है। इस साल 19 जून 2022 को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1910 से हुई थी। वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में पहली बार फादर्स डे मनाया गया था। पिता को सम्मान देने के लिए इस दिन की शुरुआत एक बेटी ने की। वाशिंगटन में रहने वाली इस बेटी के लिए उनके पिता मां से भी बढ़कर थे। फादर्स डे को मनाने के पीछे एक बेटी और पिता के प्यार की रोचक कहानी है।

WhatsApp Group Join Now
Father's Day 2022: कैसे और क्यों हुई फादर्स डे की शुरुआत, जानें पहली बार किसने इस दिन को मनाया
Image credits: Pixabay

क्यों हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत?

वाशिंगटन में रहने वाली सोनोरा नाम की लड़की की मां के निधन के बाद पिता ने ही अकेले उनकी परवरिश की। पिता ने एक मां की तरह बेटी को प्यार दिया तो एक पिता की तरह उसकी सुरक्षा और फिक्र की। सोनोरा को अपने पिता से बहुत प्यार था, जिनके कारण उन्हें मां की कमी महसूस नहीं होती थी।

किसने मनाया पहली बार फादर्स डे?

16 साल की सोनोरा लुईस और उनके पांच छोटे भाई बहन को छोड़कर जब मां इस दुनिया से चली गई, तो पिता ने ही उन सबको पाला। वह सब किया जो अमूमन एक माँ करती है। सोनोरा के मन में ख्याल आया कि जब मां के मातृत्व को समर्पित मदर्स डे मनाया जा सकता है तो फिर पिता के प्रेम और स्नेह के सम्मान में फादर्स डे भी मनाया जा सकता है।

फादर्स डे पर आधिकारिक घोषणा

साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फादर्स डे मनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। साल 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय आयोजन घोषित कर दिया। बाद में 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे को जून के तीसरे रविवार को मनाने का ऐलान किया।

यह भी पढ़े:  Best Gifts Under 5000 - फादर्स डे पर 5 दमदार गैजेट्स

Tags

Share this story