Chardham Yatra की है इच्छा तो IRCTC दे रहा है आपको सबसे सस्ता मौका, जल्द उठा लें फायदा

 
Chardham Yatra की है इच्छा तो IRCTC दे रहा है आपको सबसे सस्ता मौका, जल्द उठा लें फायदा

अगर आप Chardham Yatra की इच्छा रखते हैं और बजट की समस्या से हैं परेशान तो IRCTC दे रहा है आपको बहुत ही सुनहरा मौका। जिसमें कम दाम में यात्रियों को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन करने को मिल जाएंगे। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन के लिए हैं।

दरअसल भारतीय रेलवे घूमने के शौकीनों के लिए अक्सर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च करती रहती है। ऐसे में Chardham Yatra के दर्शन का यह सुनहरा मौका हाथ से जाने ना दें।

Chardham Yatra के लिए क्या क्या मिलेगी सुविधा

बता दें कि ये IRCTC टूर पैकेज 10 जून से शुरू होगा और 21 जून को समाप्त होगा। इसके अंदर आपको 60,000 रुपए देने होंगे, जिसमें आपको रहने और खाने का खर्च देना होगा।  एक अच्छे होटल, रिजॉर्ट में ठहराया जाएगा। यहां आपको नाशते और डिनर की सुविधा फ्री में दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Chardham Yatra की है इच्छा तो IRCTC दे रहा है आपको सबसे सस्ता मौका, जल्द उठा लें फायदा
Image Credit:- thevocalnewshindi

Chardham Yatra के लिए टूर मैनेजर की सुविधा

ये टूर बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि इसमें हर टाइम यात्रियों के साथ IRCTC टूर मैनेजर रहेंगे। इस Chardham Yatra पैकेज में यात्रियों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। यात्रियों को दिल्ली से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, गुप्तकाशी, बरकोट आदि धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा। 

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अगर आप इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको  IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। वहां से आप बुकिंग कर सकते हैं और इस दौरान आपको भुगतान करना होगा। वहीं अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो आप  अधिक जानकारी के लिए +91 8638507592, +91 9957644166, +91 6002912335, +91 9731704869,+91 9957644161 आदि पर कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Paneer Kheera Salad: डिहाइड्रेशन से है बचना तो जरूर खाएं ये डिफरेंट सलाद, एक बाउल से भर जाएगा पूरा पेट

Tags

Share this story