Monsoon Diet for Kids: क्या आपका बच्चा सुबह एक्टिव नहीं रहता? मानसून में किड्स की डाइट में करें ये हेल्दी चीजें शामिल

 
Monsoon Diet for Kids: क्या आपका बच्चा सुबह एक्टिव नहीं रहता? मानसून में किड्स की डाइट में करें ये हेल्दी चीजें शामिल

Monsoon Diet for Kids: बारिश के मौसम में खान-पान का बहुत ध्यान रखना होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि खाने पीने का मन मानसून में ज्यादा होता है। इस मौसम में बच्चा का तो ज्यादा ध्यान रखना होता है। आपका बच्चा सुबह-सुबह एक्टिव नहीं रहता? अगर ऐसा है, तो इस बात की सम्भावना काफी ज्यादा है कि आपके बच्चे में पोषक तत्वों की कमी हो रही है या फिर फिजिकल और मेंटली वर्क के हिसाब से उसकी डाइट में कमी रह जा रही है। ऐसे में आपको इस  सीजन में अपने बच्चे की हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। उसकी डाइट में कुछ चीजों को जरूर एड करें। 

भिगाए हुए ड्राय फ्रूट्स 
सुबह में एक ताजा फल या फिर बादाम या फिर भिगोए हुए काले मुन्नके को एक या दो किस्में केसर के साथ भिगो दें। दिन की शुरुआत या तो एक फल या भीगे हुए बादाम या 2 केसर की भीगी हुई किशमिश से करें। यह न सिर्फ उनके एनर्जी लेवल को ऊपर रखता है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। बादाम में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य के लिए जरूरी आयरन और प्रोटीन होते हैं।

WhatsApp Group Join Now

आंवला
आंवला विटामिन सी के उच्च स्तर के साथ संक्रमण और यहां तक ​​कि सिरदर्द या चक्कर से भी लड़ता है। आपका बच्चा अगर आसानी से आंंवला नहीं खाता, तो आप किसी फ्रूटी रेसिपी के जरिए उसे खिला सकते हैं। इसके अलावा आंवला कैंडी भी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 

देसी चीजें 
बच्चों को देसी चीजें खिलाने पर जोर देना चाहिए। बच्चे को पनीर चीला, जामुन, चटनी, काढ़ा जैसी चीजें जरूर दें। इन चीजों में न सिर्फ पोषक तत्व भरपूर होते हैं बल्कि इन्हें खाने से बच्चे की इम्यूनिटी भी काफी बढ़ती है। बच्चों को आलू की जगह शकरकंदी और दूसरी सब्जियां दें। 

ये भी पढ़ें: Sawan Special Recipe: सावन के महीने में बिना लहसुन प्याज के ऐसे बनाएं पंजाबी छोले, सिर्फ 15 मिनट में होंगे तैयार

Tags

Share this story