{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Kitchen Tips and Tricks: अब लहसुन छीलने में बर्बाद नहीं होगा टाइम, इन 5 तरीकों से झट से उतर जाएगा छिलका

 

Kitchen Tips: भारतीय खाने से लेकर चाइनीज और इटेलियन खाने में अदरक-लहसुन जरूर डाला जाता है। लहसुन का उपयोग खाने के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ इसके औषधीय गुणों के कारण भी किया जाता है। ये खाने में तो स्वाद को तड़का लगा देता है, लेकिन इसे छीलना सिर दर्द होता है। लहसुन की कली को लेकर लोग घंटों उसे छिलने में टाइम वेस्ट करते हैं। हम आपको लहसुन छिलने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप चंद मिनटों में ही लहसुन छील लेंगे।

पहला तरीका

अगर आपको बहुत सारा लहसुन छीलना हो तो, आप इसकी कलियों को एक घंटे के लिए गर्म पानी में डूबो दें। इसके बाद उन्हें बाहर निकालें और कपड़े से पोंछ ले। अब इन्हें स्लैब पर रखकर हलके हाथ दबा लें। इतने में ही लहसुन का छिलका अपने आप उतर जाएगा। 

Image Credit -Pixabay

दूसरा तरीका

लहसुन छीलने के लिए आप दो कटोरे लें। एक में लहसुन की कलियों डालें और उस कटोरे के ऊपर दूसरा कटोरा उल्टा करके रखें। दोनों को अच्छे से पकड़कर के हिलाएं। ऐसा करने से लहसुन के छिलके अपने आप उतर जाते हैं।

तीसरा तरीका

अगर आप लहसुन की एक-एक कलियां काटनी है, तो कली का ऊपरी हिस्सा काट लीजिए और चाकू की मदद से इसे छील लीजिए। इससे लहसुन का छिलका आसानी से उतर जाएगा। 

Image credits: Pexels

चौथा तरीका

लहसुन को जल्दी छीलना है तो उसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। जब आप लहसुन को माइक्रोवेव से बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएगा। 

पांचवा तरीका  

लहसुन को कड़ाही या फिर तवे पर हल्का सा सेंक लें। इससे लहसुन का छिलका आराम से उतरते जाएगा और आपके नाखून भी खराब नहीं होंगे।

यह भी पढ़े: नहीं हो रहा है यूरिक एसिड कंट्रोल तो कर लें अदरक-लहसुन का इस्तेमाल और खत्म हो जाएगी सारी दिक्कत