Shri Mahakal Lok: अद्भुत है महाकाल लोक, वीडियो में देखिए इसकी भव्यता, दिल्ली वाले 11 घंटे में पहुंच सकते हैं उज्जैन

 
Shri Mahakal Lok: अद्भुत है महाकाल लोक, वीडियो में देखिए इसकी भव्यता, दिल्ली वाले 11 घंटे में पहुंच सकते हैं उज्जैन

Shri Mahakal Lok: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में “श्री महाकाल लोक” का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “श्री महाकाल लोक” एक ऐसा लोक है जहाँ भगवान शंकर के विविध रूप देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हमने जो स्वप्न 2017 में देखा था, वह अब साकार हो रहा है। श्री महाकाल महाराज की कृपा प्रदेश और देश में बनी रहे, सबका मंगल और कल्याण हो यही मेरी कामना है। पौराणिक नगरी उज्जैन के वैभव, परम्पराओं, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा श्री महाकाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिये बनाई गई प्रभावी विकास योजना अब मूर्तरूप ले रही है। वीडिय़ो में देखिए कितना भव्य है महाकाल लोक....

https://twitter.com/kishanreddybjp/status/1579482506671591429?s=20&t=tDDoBuQ9liqEwuos7L55-A
https://twitter.com/tourismgoi/status/1579463816571932674?s=20&t=JAy4TvuM9hDwPc4jFUf3Lg

उज्जैन हर साल करीब 1.5 करोड़ दर्शन करने पहुंचते हैं

महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं की सालाना संख्या के दोगुना होकर करीब तीन करोड़ होने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली से उज्जैन पहुंचने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। दिल्ली से उज्जैन के बीच दूरी करीब 800 किलोमीटर है। दिल्ली के साथ ही दूसरे राज्यों से भी सड़क मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से नेशनल हाइवे से 46 से उज्जैन पहुंचा जा सकता है। इस दूरी को तय करने में 12 से 13 घंटे का वक्त लगेगा। अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, ग्वालियर इन जगहों से भी सीधे उज्जैन पहुंचा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/MIB_India/status/1579725543611990022?s=20&t=tN5JURX3qO4rtfngQA57pg

सीधे पहुंचे उज्जैन, दिल्ली से सीधी कई ट्रेनें

राजधानी दिल्ली से ट्रेन के जरिए उज्जैन पहुंचना बहुत ही आसान है। राजधानी दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से 6 से अधिक ट्रेनें सीधे उज्जैन पहुंचती हैं। यहां ट्रेन से पहुंचने 11 घंटे से 15 घंटे तक का वक्त लग सकता है। नई दिल्ली के हजरत निजामु्द्दीन , सब्जी मंडी, नई दिल्ली स्टेशनों से ट्रेने चलती हैं। इन ट्रेनों का ठहराव उज्जैन स्टेशन पर है। उज्जैनी एक्सप्रेस, मालवा दिल्ली से उज्जैन जाने वाली प्रमुख ट्रेनें हैं।

https://twitter.com/AshishForBJP/status/1579717100788408320?s=20&t=tN5JURX3qO4rtfngQA57pg

फ्लाइट से पहुंचना भी आसान


यदि आप महाकाल कॉरिडोर फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो यह विकल्प भी मौजूद है। महाकाल कॉरिडोर से निकटतम हवाई अड्डा इंदौर स्थित अहिल्याबाई होलकर है। यहां कॉरडोर की दूरी सिर्फ 53 किलोमीटर है। दिल्ली से यहां के लिए नियमित फ्लाइट्स है। दिल्ली के साथ मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, पुणे से सीधी फ्लाइट्स हैं।

ये भी पढ़ें-PM Modi In MP: जानिए क्या है महाकाल लोक जिसका प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Tags

Share this story