Mango Stuffed Kulfi: घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्टफ्ड कुल्फी, वो भी एकदम आसान रेसिपी के साथ

 
Mango Stuffed Kulfi: घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्टफ्ड कुल्फी, वो भी एकदम आसान रेसिपी के साथ

फलों के राजा आम की गर्मी में बहार होती है। आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में आप आम से तरह तरह की डिश ट्राए करती है तो चलिए आज बनाते हैं आम से बनी कुल्फी। ना ना ये आम कुल्फी जैसी नई है, ये है खास आम की स्टफ कुल्फी। जिसे आपने पहले कभी ट्राए नहीं किया होगा। चलिए बनाते हैं Mango Stuffed Kulfi की रेसिपी, जो खाने में भी अलग लगेगी और बनाने में भी अलग होगी।

Mango Stuffed Kulfi के लिए सामग्री

  • पके आम 4 से 5
  • दूध 3 कप
  • घर का बना खोया 200 ग्राम
  • चीनी- एक कटोरी (इसे अपने अनुसार घटा-बढ़ा सकते है)
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स अपनी पसंद के अनुसार 
  • 3 इलायची 

Mango Stuffed Kulfi बनाने की विधि

  • दूध को उबाल लें और अन्य सामग्री को एक साथ मिला लें जब तक मावा पूरी तरह से 15 मिनट तक पिघल न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाएअब इसे ठंडा होने दें अब सारे आम तैयार कर लीजिए।
  • आम के ऊपर के हिस्से को चाकू से काट लीजिये बीज के चारों ओर सावधानी से काट लें।
  • अपने हाथों से बीज को बहुत सावधानी से निकालने का प्रयास करें अब ठंडी कुल्फी के मिश्रण को आम में डाल लीजिए और आमों को गिरने से बचने के लिए प्याले या गिलास में रख दें।
  • आमों को ऊपर से ढककर रात भर या 6 से 7 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • फ्रीजर से आम निकालने के बाद आमों को छीलकर 2 से 3 मिनिट के लिए रख दीजिए।
  • नुकीले चाकू से गोल आकार में काटें।
  • इसे सूखे मेवों के साथ परोसें और आनंद लें

यह भी पढ़ें- Food For Child Height Growth: बच्चे की हाइट रह गई है कम, ये 5 फूड तेजी से बढ़ाएंगे उसकी लंबाई

Tags

Share this story