comscore
Saturday, March 25, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलMehndi Design: लड़कों के हाथों में लगने वाली ये मेहंदी डिजाइन बढ़ा देगी रौनक, लड़कियों को कर देंगे पीछे

Mehndi Design: लड़कों के हाथों में लगने वाली ये मेहंदी डिजाइन बढ़ा देगी रौनक, लड़कियों को कर देंगे पीछे

Published Date:

Boys Mehndi Design: यूं तो मेहंदी लगाने का शौक लड़कियों को होता है, लेकिन कई रीति रिवाजों में लड़कों को भी मेहंदी लगानी पड़ती है। जैसे जब किसी लड़के की शादी होती है, तो उसके हाथों में मेहंदी लगाने की रस्म होती है, या घर में होने वाली किसी विशेष पूजा में लड़कों के मेहंदी लगाने की रस्म हो तो। लड़कियों को अपने हाथों में मेहंदी लगाने की कई डिजाइन के बारे में जानकारी होती है, लेकिन लड़कों को अपने लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बढ़िया ब्वॉयज मेहंदी डिजाइन बताने वाले हैं, जिन्हें आप एक ही नजर में पसंद कर लेंगे।

लड़कों के लिए कुछ खास मेहंदी डिजाइन

  1. साधारण फ्लोरल ग्रूम मेहंदी

यह मेहंदी डिजाइन लड़कों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यह सिम्पल और फैंसी स्टाइल की मेहंदी लकड़ों के लिए बेस्ट है. इस सिम्पल फ्लोरल ग्रूम मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगना भी आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है.

  1. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

मेहंदी का यह अरेबिक डिजाइन हर ओर से आंखों को अट्रैक्ट करता है. जो लड़के अपने हाथों पर सिम्पल और ज्यादा गहरी मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं उनके लिए यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन बेस्ट है. अगर आपको मेहंदी डिजाइन के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आप इस मेहंदी डिजाइन का चयन कर सकते हैं.

  1. किंग – क्वीन मेहंदी डिजाइन

जिन लड़कों की शादी होने वाली है उनके लिए किंग क्वीन वाली डिजाइन बेस्ट रहती है. हालांकि इस मेहंदी में काफी समय लगता है साथ ही मेहनत भी। लेकिन यह मेंहदी ग्रूम ब्वॉयज के लिए सुपर बेस्ट है. इससे लड़कों का हाथ पूरा भरा भरा नजर आता है. इसके साथ ही यह हाथों को ट्रेडिशनल लुक देता है.

ये भी पढ़ें- Finger Mehndi Design: मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, आपके हाथों को देंगे मॉडर्न लुक

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

IPL 2023: कौनसी है वो आईपीएल टीम जिसकी फैन फॉलोइंग है सबसे ज्यादा, जानें

IPL 2023: आईपीएल (IPL) 16 की शुरूआत 31 मार्च से होने...