Full Hand Mehndi Designs 2023: फुल हैंड मेहंदी डिजाईन रचा कर सबसे हटके लगेंगी आप, मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग 

 
full hand mehndi design

Mehndi Designs 2022: दिवाली, रक्षाबंधन, तीज जैसे त्यौहार हों या शादी का सीजन, कुछ मौके ऐसे होते हैं जिन पर सिंपल मेहंदी डिजाइन या सिर्फ हाथ के अगले हिस्से पर मेहंदी लगाना कुछ लड़कियों या महिलाओं के लिए बोरिंग हो सकता है। कुछ लोग अपने पूरे हाथों को भरे-भरे मेहंदी डिज़ाइनों से सजाना पसंद करते  हैं। सुंदर लुक पाने के लिए, डिज़ाइन में आपके पूरे हाथ को कवर करने वाले फूलों, जालों और शेडिंग इफेक्ट्स के साथ कई अलग-अलग मेहंदी डिज़ाइन शामिल हो सकते हैं। क्या आपको भी मेहंदी लगवाना पसंद है? लेकिन क्या आपको समझ नहीं आ रहा कि किस तरह के मेहंदी डिजाइन अच्छे लगेंगे? ऐसे में आपको फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुनना चाहिए। इस तरह के डिजाइन बेहद सुंदर लगते हैं। 

अगर आपके घर भी शादी है तो मेहंदी तो हाथ में लगनी ही है। मेहंदी बालों से लेकर हाथों तक में लगाई जाती है। यही नहीं भारत में शादी के दौरान मेहंदी रस्म भी निभाई जाती है। यह रस्म दुल्हनों के लिए बेहद स्पेशल  होती है। साथ ही सभी तीज-त्यौहार में चाहे वह छोटा हो या बड़ा, मेहंदी लगाने का रिवाज हमेशा निभाया जाता है। मेहंदी लगाने से हाथ बेहद सुंदर लगते हैं।

WhatsApp Group Join Now

मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सोलह श्रृंगार में एक है, जिसकी वजह से किसी भी शुभ काम से पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूरी लगाती हैं।

मेहंदी के बिना किसी भी स्त्री का श्रृंगार अधूरा माना जाता है, इसलिए मेंहदी महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है।

यही कारण है कि बात चाहे शादी की हो या फिर करवाचौथ जैसे स्पेशल दिन की, महिलाएं अपने हाथों और पैरों में अलग-अलग डिज़ाइन की मेहंदी जरूर लगाती हैं।

ये भी पढ़ें- Bridal Mehndi Designs 2022: आपके परिवार में भी होने वाली है शादी तो देखिए मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन, देखते रह जाएंगे सारे मेहमान

Tags

Share this story