Men Health Tips: पुरुषों के शरीर में आ रहे हैं ये संकेत, तो ना करें नजरअंदाज हो सकता है HIV

 
Men Health Tips: पुरुषों के शरीर में आ रहे हैं ये संकेत, तो ना करें नजरअंदाज हो सकता है HIV

HIV Symptoms: HIV एक प्रकार का वायरस होता है जो इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर देता है। HIV का फ़ुल फ़ार्म ह्यूमन इमुनोडेफिशियेन्सी होता है। HIV शरीर में मौजूद CD4 कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है। CD4 कोशिकाओं को T सेल या T कोशिका भी कहा जाता है। ये एक प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं।  समय बीतने के साथ HIV वायरस जैसे जैसे CD4 या प्रतिरक्षा कोशिकाओं को नष्ट करता जाता है, वैसे वैसे शरीर कई बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो जाता है। एचआईवी/HIV के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होने के निम्नलिखित कारण होते हैं। कुछ लक्षण ऐसे है जो केवल पुरुषों में एचआईवी होने पर नजर आ सकते हैं. जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आपको पुरुषों को किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? चलिए जानते हैं।

पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण

यूरिन का रंग बदल जाना
अगर किसी पुरुष को एचआईवी है तो यूरिन पास करते समय दर्द हो सकता है। इसके अलावा आपको बार-बार टॉयलेट इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है. वहीं यूरिन के साथ खून निकल सकता है। ब्लैडर, या रेक्टम एरिया में दर्द हो सकता है वहीं लोअर बैक या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। 

पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण
टेस्टिकल्स में दर्द महसूस होना, मलाशय और अंडकोश की थैली में दर्द, प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन होना, पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या, हाइपोगोनैडिज्म के लक्षण नजर आना,इरेक्टाइल डिस्फंक्शन।

बुखार भी हो सकता है HIV का लक्षण

बुखार आने को आप एचआईवी का पहला लक्षण मान सकते हैं. क्योंकि जैसे ही एचआईवी का वायरस आपके शरीर में प्रवेश करता है वो खून के जरिए बढ़ने लगता है जिसके कारण इम्यूनिटी, रिसपॉन्ड करती है और बुखार आता है। वहीं बुखार आने पर पसीना आएगा, ठंड महसूस होगी, थकान और गलें में खराश आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

एड्स से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में इन बीमारियों के होने के चांसेस बढ़ जाते हैं

1. न्युमोनिया

2. ट्यूबरकुलोसिस या टीबी

3. कैंसर

4.क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस आंतों में पाए जाने वाले एक परजीवी के कारण होने वाली समस्या

5. टोक्सोप्लाज्मोसिस (मस्तिष्क से सम्बंधित समस्या जो एक परजीवी के कारण होती है

6. क्रिप्टोकोकस मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क को होने वाला एक प्रकार का फंगल इन्फेक्शन

7.ओरल थ्रस मुंह और गले में होने वाला एक प्रकार का फंगल इन्फेक्शन

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Tags

Share this story