Monkeypox Virus का नाम सुनते ही घबराएं नहीं, जान लें इसके लक्षण, छू भी नहीं पाएगा वायरस

 
Monkeypox Virus का नाम सुनते ही घबराएं नहीं, जान लें इसके लक्षण, छू भी नहीं पाएगा वायरस

Monekypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस के कस लगातार बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार मंकीपॉक्स से 19 देश प्रभावित हो चुके हैं और 131 से ज्यादा लोग मंकीपॉक्स से पीड़ित हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की वरिष्ठ डॉक्टर अंजु गुप्ता ने बताया कि Monkeypox Virus क्या और इससे बचने के लिए क्या सावधानी हमें रखना है।

Monkeypox Virus क्या है ?

मंकीपॉक्स पीड़ित व्यक्ति केशरीर से निकले संक्रमित फ्लूइड के संपर्क में आने से फैलता है। खासकर अगर व्यक्ति पीड़ित के अत्यधिक करीब आता है तब इसके फैलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आई सतह को छूने पर भी व्यक्ति मंकीपॉक्स से पीड़ित हो सकता है। देखने में शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े और फफोले वालेइस मंकीपॉक्स (Monkeypox) के और भी कई लक्षण हैं जिनसे आप शायद अंजान होंगे। किसी भी वायरस की तरह मंकीपॉक्स वायरस से बचने के लिए भी कुछ जरूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है जिसके लिए इसकी सही जानकारी होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

Monkeypox Virus के लक्षण

Monkeypox Virus का नाम सुनते ही घबराएं नहीं, जान लें इसके लक्षण, छू भी नहीं पाएगा वायरस
Images Credit-pixabay


मंकीपॉक्स की शुरुआत सिरदर्द और बुखार से होती है। इसके शुरुआती लक्षण किसी सामान्य वायरल इन्फेक्शन (Infection) जैसे ही होते हैं व्यक्ति के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने लगती है शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और शरीर में कई तरह के केमिकल्स रिलीज होने लगते हैं जिनसे मसल्स में दर्द रहता है1 से 2 हफ्तों के बीच कई लोगों के शरीर में रैशेज होने लगते हैं जो आगे चलकर फोड़े बन जाते हैं फोड़े होने पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा होता है।

Monkeypox से सावधानी

यह कोविड से कम संक्रामक वायरस है इसलिए बहुत ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं होती। यह बहुत जल्दी नहीं फैलता. संक्रमित व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखने पर संक्रमण से बचा जा सकता है। मंकीपॉक्स वायरस से पीड़ित होने के कुछ दिनों बाद वैक्सीन (Vaccine) लगवा लेने पर इससे बचा जा सकता है।

Disclaimer- इस लेख में दी गई सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों को सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है। सलाह सहित यह बातें केवल जानकारी के लिए ही है। यह किसी भी तरह से राय नहीं है। लेख में बताए गए बातें पूरी तरह से कारगर होंगी इसका thevocalnews कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक की राय जरूर ले।

यह भी पढ़े: ये तीन उपाय आपके टूटते बालों को देंगे नई जान, अपनाकर तो देखिए एक बार

Tags

Share this story