Monsoon Hair Care Tips: मानसून नहीं कर सकेगा आपका बाल भी बांका, ये 5 टिप्स अपनाएं और लें बारिश का पूरा मजा

 
Monsoon Hair Care Tips: मानसून नहीं कर सकेगा आपका बाल भी बांका, ये 5 टिप्स अपनाएं और लें बारिश का पूरा मजा

Hair Care Tips: आजकल बाल झड़ने की प्रॉब्लम सभी में हो रही है।  बाल हर मौसम में झड़ते हैं, लेकिन बारिश में 30 फीसदी ज्यादा बाल झड़ते हैं। बारिश का मौसम डैंड्रफ, ऑयली स्कैल्प, मुरझाए और उलझे बालों की समस्याएं पैदा कर सकता है। इस मौसम में हवा में मौजूद नमी हमारे बालों के केमिकल बैलेंस को बिगाड़ देती है। हमारे बाल हवा में मौजूद हाइड्रोजन को सोख लेते हैं, जिससे उन पर एक परत बन जाती है। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। गीले और उलझे हुए बाल भी आसानी से टूटते हैं। इस मानसून में आपके बाल खराब न हों, इसके लिए हम लाए हैं पौधों से जुड़े कुछ बेहतरीन उपाय।

प्याज का रस

प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को पतला होने और टूटने से बचाता है। ये हेयर फॉलिकल्स तक खून पहुंचाने में मदद करता है और बालों का झड़ना भी कम कर सकता है। इसके लिए बस एक प्याज लें और उसे ब्लेंडर में ब्लेंड करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस को रुई की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को पानी से धो लें। इस रस को हफ्ते में दो बार लगाने से आपके बालों को काफी फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now

नारियल तेल की मालिश

Monsoon Hair Care Tips: मानसून नहीं कर सकेगा आपका बाल भी बांका, ये 5 टिप्स अपनाएं और लें बारिश का पूरा मजा
image credit : pexels

नारियल का तेल बालों के सबसे अच्छे इलाजों में से एक है। इसमें फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, जो स्कैल्प को पोषण देता है और आपके बालों को मजबूत बनाता है। यह रूखे और उलझे बालों की समस्या दूर करता है। एक-दो चम्मच गर्म नारियल तेल लें, उसमें एक संतरे का रस और दो नींबू मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं। इसे एक घंटे के लिए लगा रहने दें और उसके बाद बालों को किसी सॉफ्ट शैम्पू से धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा को एक जादुई पौधा माना जाता है। यह न केवल स्किन के लिए अच्छा है, बल्कि इसमें क्षारीय गुण भी होते हैं जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं और उसके पीएच स्तर को संतुलित करते हैं। एलोवेरा स्कैल्प को ठंडा और साफ भी रख सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल या पल्प की जरूरत होगी। इसके जेल या पल्प को स्कैल्प पर लगाएं। एक-दो घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।

वेजिटेबल ऑयल हेयर सीरम

बालों को मजबूत करने के लिए आप अपने घर में मौजूद कोई भी हल्का वेजिटेबल ऑयल जैसे सूरजमुखी का तेल ले सकती हैं। इस तेल की बूंदें अपनी हथेलियों पर डालें और उन्हें रगड़ें ताकि तेल दोनों हथेलियों पर फैल जाए। फिर हथेलियों से ये तेल आराम से बालों में लगाएं। ध्यान रहे कि इस तरह से तेल लगाते समय आपके बाल सूखे हों।

यह भी पढ़ें: टूट रहे हैं बाल तो कर लें केसर का इस्तेमाल, देख लीजिएगा कमर तक हो जाएंगे लंबे और घने

Tags

Share this story