चूहों ने मचा रखा है घर में आतंक? इन घरेलू उपायों से दुम दबाकर न भाग जाएं तो कहना

 
चूहों ने मचा रखा है घर में आतंक? इन घरेलू उपायों से दुम दबाकर न भाग जाएं तो कहना

घर पर चूहों का होना किसी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई अन्य महंगा समान है। मार्केट में चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करते हैं वो घर से बाहर जाकर मर जाए। लेकिन इसके उल्टा वह घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं। जिसके बाद घर पर बदबू फैल जाती है और घर पर रहना दूभर हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना मारे ही चूहों को घर से भगा सकते हैं। क्या आप घर पर मौजूद चूहों से हो गई हैं परेशान तो इन्हें भगाने लिए अपनाए ये घरेलू उपाय।  

लाल मिर्च

चूहों ने मचा रखा है घर में आतंक? इन घरेलू उपायों से दुम दबाकर न भाग जाएं तो कहना
source : pixabay

चूहे भगाने के लिए आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर अधिकतर जगहों पर थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। इससे चूहे दोबारा नहीं आएंगे। क्योंकि लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या हो सकती है। 

तेजपत्ता
मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी चूहा भगाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसकी खूशबू तीव्र होती है। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

पुदीने का तेल
पुदीने के तेल की भी खुशबू चूहो को पसंद नहीं होती है। इसके लिए रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें। जहां पर चूहे आते हैं। इसेस वह नहीं आएंगे। आप चाहे तो पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्याज 
चूहों को भगाने का यह नैचुरल तरीका है। क्योंकि चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसद नहीं होती है। इसके लिए चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां वह आते हैं।  

बाल
चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल उन्हें दिखाई नहीं हेते हैं और उसे निगल जाते हैं। इसलिए आप बालों को चूहे के बिल के पास रख दें।  

Tags

Share this story