{"vars":{"id": "109282:4689"}}

खास Navratri Mehndi Design से मातारानी को करें प्रसन्न, मां खुशियों से भर देंगी आपकी झोली!

 

घर घर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। नवरात्रि सिर्फ पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं होती है। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर त्योहार की तरह नवरात्रि में भी महिलाएं सजती और संवरती हैं। जब सजने संवरने की बात आती है तो मेंहदी एक बहुत जरूरी स्टेप होता है। सुहाग की प्रतीक मानी जाने वाली मेंहदी का नवरात्रि पर भी विशेष महत्व है।

आइए हम आपको कुछ आसान और मां के नाम की Navratri mehndi design बताते हैं। जिसे लगाकर आप नवरात्रि के पावन अवसर में अष्टमी व नवमी के मौके पर माता को प्रसन्न कर सकती हैं-

Navratri mehndi design देखें-

  1. जय माता दी नाम की मेंहदी

इस मेंहदी को आप बहुत ही आसानी से घर बैठे लगा सकती है। माता की भक्ति में लीन हैं और माता का नाम भी हाथ में हो तो इससे और अच्छा क्या होगा। नाम लिख कर आपको चारों तरफ हल्का हल्का भर सकती हैं।

  • माता की आकृति वाली मेंहदी डिजाइन

नवरात्रि पर लगने वाली मेंहदी डिजाइन में माता के स्वरूप को उकेर आप मेंहदी लगाने की इच्छा को भी पूरी कर सकती हैं। साथ ही उनके प्रति श्रद्धा भी अर्पित कर सकती हैं।

  • दिए और बेल वाली मेंहदी

यह डिजाइन काफी सिंपल है। हाथों में फूलों की बेल लगाते हुए इस मेंहदी दिए का आकार दे सकते हैं। दिए जो पूजा का सबसे प्रमुख वस्तु है इसे सरलता के साथ बना सकती हैं।

  • डांडिया वाली मेंहदी डिजाइन

नवरात्रि पर बहुत से लोग डांडिया खेलते हैं, ऐसे में आप भी एक प्यारी सी छवि अपने हाथ में उकेर सकती है। ये दिखने में जितनी आकर्षक होती है रचने के बाद और भी ज्यादा सुंदर लगती है।

माता की पूजा करते हुए डिजाइन

ये मेंहदी डिजाइन एंटिक और डिजाइनर दोनों का मिश्रण है। यह जितनी साफ लगेगी उतनी ही उभर कर दिखेगी। थोड़ी कठिन है लेकिन जब यह रचेगी तो आपकी पूरी मेहनत सफल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- गर्मियों के लिए रामबाण है छाछ, Butter Milk के इतने फायदे सुनकर आप पानी पीना भी छोड़ देंगे

देखें जरूर-

https://youtu.be/DRM2jo4iUaM