जैन समाज के संगठन 'जीतो' का नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर स्थापित

 
जैन समाज के संगठन 'जीतो' का नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर स्थापित

नई दिल्ली, 23 जनवरी: देश की अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत की भागीदारी रखने वाले सकल जैन समाज के अग्रणी संगठन ' जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन ' (जीटो) ने अपने नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर की स्थापना की है। यह स्थापना श्री सुनील कठोतिया की अध्यक्षता में गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह में नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई।

समारोह में जीटो की नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर की महिला एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों को भी शपथ पाठ कराया गया। जीटो एपेक्स चेयरमैन सुखराज नाहर, मुंबई, जीटो एपेक्स के प्रेसिडेंट अभय श्रीश्रीमाल, चेन्नई, जीटो एपेक्स के सेक्रेटरी जनरल मनोज मेहता, मुंबई, जीटो एपेक्स के सेक्रेटरी संजय जैन, कोलकाता, जेएटीएफ के चेयरमैन विनोद दुगड़, कोलकाता, जीटो महिला इकाई एपेक्स की मुख्य सचिव शीतल दुगड़, कोलकाता, जीटो युवा इकाई अपेक्स के मुख्य सचिव अंकित बरमेचा, कोलकाता, जीटो महिला इकाई ईस्ट जॉन की संयोजक कल्पना बैद सहित जीटो के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े तमाम नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now

समारोह का शुभारंभ णमोकार महामंत्र और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस समारोह में विशेष रूप आमंत्रित सभी अतिथियों को फुलोम गामोछा पहनाकर स्वागत किया गया।

जीटो नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर के चेयरमैन सुनील कठोतिया ने अतिथियों सहित समारोह में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद आज यह शुभ घड़ी आई है, जब औपचारिक रूप से जीटो के नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने जीटो ईस्ट जोन के एडवाइजर सलाहकार कमल कुमार जैन (हाथीगोला) एवं सचिव मनोज बोकड़िया के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

जैन समाज के संगठन 'जीतो' का नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर स्थापित

उन्होंने असम सहित पूर्वोत्तर के सभी जैन भाइयों से उनके साथ जुड़ने की अपील की। इस समारोह में श्री काठोतिया के जीटोे एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग फाउंडेशन (जेएटीएफ) के ट्रस्टी मंडल में शामिल होने की भी घोषणा की गई। जेएटीएफ समाज के बच्चों को यूपीएससी और सिविल एक्जॉम की तैयारी करने में मदद करता है। जीटो नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर के मुख्य सचिव मनोज सेठिया ने इस संवाददाता को बताया कि जीटो का मुख्य उदेश्य सभी जैन भाइयों को एक छत के नीचे इकट्‌ठा कर समाज का विकास और समाज को सशक्त बनाना है।

एपेक्स की मुख्य सचिव शीतल दुगड़ ने महिला इकाई की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जीटो युवा इकाई अपेक्स के मुख्य सचिव अंकित बरमेचा ने युवा इकाई से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। जीटो महिला इकाई, ईस्ट जॉन की संयोजक कल्पना बैद ने अपने संबोधन किया।

जीटो, कोलकाता के चेयरमैन भवेन कामदार ने कहा अब से जीटो के सूर्य का उदय गुवाहाटी से होगा, जो पूरे जीटो को रोशन करेगा। उन्होंने जीटो को एक परिवार बताया और महिलाओं से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।

जीटो अपेक्स के सचिव संजय जैन ने सभी इकाइयों से साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की। जीतो अपेक्स के सेकेट्री जनरल मनोज मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जेएटीएफ के चेयरमैन विनोद दुगड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी सारी गतिविधियों का स्टर्टअप पूर्वोत्तर से करना चाहिए। हमारे करीब 300 भाई-बहन प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं और हम इनके जरिए सरकार तक अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं।

जीटो एपेक्स के प्रेसिडेंट अभय श्रीश्रीमाल ने जीटो के फायदों को समाज के जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह संस्था सदियों तक चलेगी। हमें अपनी आर्थिक उन्नति, समाजसेवा, सशक्तिकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जीटो एपेक्स चेयरमैन सुखराज नाहर ने संस्था द्वारा संचालित सभी परियोजना-कार्यक्रमों के बारे में बताया और सभी से सक्रिय रूप से इनके साथ जुड़ने की अपील की।

समारोह में आईपीएस अधिकारी अंकुर जैन और आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बिहू नृत्य, दिहानाम जैसे लोकनृत्य-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Tags

Share this story