Kitchen Tricks: अब मिनटों में कटेगी दो किलो प्याज, नहीं निकलेंगे आंसू, सीखें ये गजब का तरीका

 
Kitchen Tricks: अब मिनटों में कटेगी दो किलो प्याज, नहीं निकलेंगे आंसू, सीखें ये गजब का तरीका

Kitchen Tricks: अगर आपने भी कभी प्याज काटी है तो आंखों से आंसू जरूर निकले होंगे।बड़े-बड़े शेफ तक प्याज को आसानी से छीलने और काटने का उपाय खोजते नजर आते हैं। घर में लगभग हर सब्जी को बनाने में प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. मगर जब हम प्याज छीलते या काटते हैं तो आंखें जलने लगती है. आंसू तक निकल आते हैं।मसलन प्याज से बनी सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है और उसे छीलने में उतनी ही परेशान होती है. खाना बनाने में जो काम सबसे ज्यादा मुश्किल होता है वो प्याज छीलना ही माना जाता है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा ही रामबाण तरीका जिसे अपनाकर प्याज आसानी छील भी लेंगे और आंखों में जलन भी नहीं होगी.

प्याज काटने का रामबाण तरीका

प्याज काटने से पहले उसे कुछ देर विनेगर में डाल दें। ऐसा करने से प्याज छीलते समय आंखों से आंसू नहीं आएंगे. इसके बाद प्याज काटने से पहले उसे कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे प्लाज से निकलने वाला एंजाइम कम मात्रा में निकलेगा. प्याज काटते समय में ध्यान रखे इसे हमेशा जड़ की तरफ से काटें. इसके अलावा तेज धार पर वाले चाकू का इस्तेमाल करें जिससे प्याज जल्दी कट जाए. इसके अलावा प्याज काटने से पहले चाकू पर नींबू का रस लगा लें। ऐसा करने से आंखों से आंसू भी नहीं निकलेंगे. इन तरीकों को अपनाकर दो मिनट में दो किलो प्याज काट सकते हैं. एक अन्य तरीका आपको शायद थोड़ा अजीब साल लगे. दरअसल प्याज काटते समय अगर आप सीटी बजाएंगे तो आंख से आंसू नहीं निकलेंगे. दरअसल सीटी बजाते वक्त मुंह से हवा निकलती रहती है और इससे एंजाइम आप तक नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा प्याज काटते समय मोमबत्ती या दिया जलाएंगे तो इससे निकलनी वाली गैस आप तक नहीं जाएगी और आंखों में आंसू नहीं आएंगे।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़े: अगर आपके पास मौजूद है 5 और 10 रुपए का यह सिक्का, तो आप भी बन सकते हैं लखपति

Tags

Share this story