Potato Cheese Sticks: नाश्ते को बनाएं और मजेदार इस आसान चीज़ स्टिक रेसिपी के साथ

 
Potato Cheese Sticks: नाश्ते को बनाएं और मजेदार इस आसान चीज़ स्टिक रेसिपी के साथ

बच्चों को नए नए फूड ट्राए करना बहुत पंसद होता है, जिसमें से फास्ट फूड उनका फेवरेट होता है। अगर आपका बच्चा भी कई दिनों से फास्टफूड की कुछ डिश बनाने की जिद कर रहा है तो आप आज बनाएं उसके लिए Potato Cheese Sticks Recipe। ये पोटैटो चीज स्टिक खाकर बच्चे क्या बड़े भी बहुत खुश हो जाएंगे। अगर नाश्ते में कुछ समझ नहीं आए तो झटपट बना लें ये आसान रेसिपी, जिसे खाकर दिल हो जाएगा बहुत खुश

Potato Cheese Sticks बनाने के लिए सामग्री

आलू-4 (उबले हुए)
चीज क्यूब्स-5
ब्रेड क्रम्ब्स-1 कप
मैदा-100 ग्राम
चिली फ्लेक्स-2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
गरम मसाला-1 चम्मच
तेल-जरूरत अनुसार
नमक-स्वाद अनुसार

Potato Cheese Sticks बनाने का तरीका-
-पोटैटो चीज स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें उबले हुए आलू के छिलके उतार कर अलग कर दें।
-इसके बाद इसे मैश कर लें।
-इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, चिली फ्लेक्स, गरम मसाला सभी चीजें मिलाएं।
-इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
-इसके बाद इसे आटे की तरह बेल कर इसे चीज स्टिक्स डाल दें।
-इसके बाद इसमें मैदे का धोल में मिक्स करें।
-इसके बाद इसे ब्रेड क्रम्ब्स में डालें।
-इसके बाद इसे तेल में फ्राई करें।
-इसे गर्मा गर्म सॉस के साथ सर्व करें।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story