Mango Raita के सामने सभी रायतों का स्वाद जाएंगे भूल, ये है आसान रेसिपी

 
Mango Raita के सामने सभी रायतों का स्वाद जाएंगे भूल, ये है आसान रेसिपी

गर्मियों के दिनों में आम सबसे फेवरेट फ्रूट होता है। लोग कई तरह की आम की डिश अपने घर में ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आम का रायता खाया है। नहीं तो आज हम आपको बताएंगे गर्मी में आम से बने रायते की डिश। रायता भोजन में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है। इसे पराठे, दाल चावल आदि के साथ परोस सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आम रायते की एक स्वादिष्ट रेसिपी के बारें में-

Mango Raita सामग्री

  • पके आम-1
  • दही-2 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च-1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • चाट मसाला-1/2 चम्मच
  • अजवाइन- 1 चुटकी
  • चीनी-1/2 चम्मच

Mango Raita बनाने का तरीका 

  • आम का रायता बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। लगभग 5-10 मिनट के अंदर इसे आप आसानी से बना सकते हैं। Mango Raita बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में दही और चीनी को डालकर और दो चम्मच आम के गूदा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। 
  • दही और चीनी मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। बरतने में निकालने के बाद बचे हुए आम को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • सभी सामग्री अच्छे से मिक्स करने के बाद लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए। 10 मिनट फ्रिज में रखने के बाद इसे निकाल लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर मिक्स कर लीजिए।
  • धनिया पत्ता मिक्स करने बाद ऊपर से चाट मसाला को डालें और मिक्स कर लें। तैयार है टेस्टी आम का रायता सर्व करने के लिए। आप चाहें तो धनिया पत्ता के साथ-साथ पुदीना के पत्तों को भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों के कमजोर दिमाग को ऐसे करें तेज, फिर झट से देगा आपके सवालों का जवाब

Tags

Share this story